Mahatma Gandhi Quotes – महात्मा गांधी के अनमोल विचार

0
557
Mahatma Gandhi Quotes in Hindi
Mahatma Gandhi Quotes in Hindi

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi – 2 अक्टूबर को हर साल महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी देश के लोगों के लिए एक आदर्श हैं। उन्होंने देश को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी दिलाई। गांधी जी स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ एक महान विचारक भी थे। महात्मा गांधी के उन अनमोल विचारों (Mahatma Gandhi Quotes) को अपने जीवन में शामिल कर जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi – महात्मा गांधी के अनमोल विचार

1. आपने जो भी आज किया है वो आपके कल पर निर्भर करता है और आपका कल आपका भविष्य है, इसलिए अपने आज पर पूरा ध्यान दो ताकि आपका भविष्य अच्छा बन सके।

2. दुनिया में जितने भी विचार क्यों न हों, उनमें से बस एक ही जीवित रहेगा और वो है सच।

3. अपने आप को जानने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि दूसरों की सेवा करो।

4. मेरा मन मेरा मंदिर हैं, मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा.

5. जबतक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते हैं, तबतक आप उसकी अहमियत नहीं समझ पाते।

6. प्यार दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और प्यार को हम सिर्फ नरम व्यवहार से ही पा सकते हैं, गुस्से से नहीं। प्यार से हम दुनिया की किसी भी चीज को जीत सकते हैं।

7. अगर आप सच नहीं बोलेंगे तो आपकी पूरी दुनिया झूठी बन जाएगी और फिर सब आपसे झूठ बोलेंगे। अगर आप सच बोलेंगे तो सब आपसे सच ही बोलेंगे।

8. पहले वो आपको अनदेखा करेंगे, उसके बाद आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे।

9. अगर आप खुद को खोजना चाहते हैं तो सबसे बढ़िया तरीका है, आप दूसरों की सेवा में खुद को लगा दो।

10. सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं, बस उनके दृष्टिकोण अलग-अलग हैं।

11. हम इस तरह से जियें कि जैसे कल मरने वाले हैं. इस तरह से सीखें जैसे आप वर्षों जीवित रहने वाले हैं।

12. आप अपनी विनम्रता से पूरी दुनिया को हिला सकते हैं। एक अच्छा इंसान सभी जीवों का मित्र होता है।

13. कमजोर कभी क्षमा नहीं कर सकते, क्षमा तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।

14. जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जाएगी, दुनिया में अमन आ जाएगा।

15. जबतक गलती करने की स्वतंत्रता न हो, तबतक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

16. गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती है। वह तो केवल अपनी खुशियां बिखेरता है। उसकी खुशबू ही उसका संदेश है।

17. हम जिसकी पूजा करते हैं, उसी के समान हो जाते हैं। श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।

18. कुछ लोग सफलता के केवल सपने देखते हैं जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। मेहनत से हर चीज को पाया जा सकता है।