गाय को रोटी खिलाना होता है फायदेमंद, पुण्य के साथ-साथ मिलती हैं खुशियाँ

0
883
गाय को रोटी खिलाना
गाय को रोटी क्यों खिलाते हैं? जानिए फायदे

गाय को भोजन देने या रोटी खिलाना कई मायनों में फायदेमंद होता है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माता का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी-देवता का वास होता है। गाय को रोटी खिलाने से घर-परिवार में खुशियाँ आती है और दुख-कष्ट इत्यादि दूर होते हैं।

गाय को रोटो खिलाने के फायदे

गाय को यदि आप पालते हैं तो घर में बनी पहली रोटी हमेशा गाय को खिलानी चाहिए। उत्तम लाभ की प्राप्ति के लिए रोटी में घी और गुड़ लगाकर गाय को खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि गाय को रोजाना रोटी खिलाने से रोटी खिलाने वाले व्यक्ति के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियां भी पुण्य प्राप्त करती हैं।

गाय को रोटी खिलाने से पहले उसे बैठा दें, क्योंकि बैठी हुई गाय को रोटी खिलाने से ज्यादा लाभ मिलते हैं। ऐसी मान्यता है कि गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से सभी जरूरी काम पूरे हो जाते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गाय को हमेशा ताजी रोटी ही खिलाएं। कभी भी बासी या सूखी रोटी गाय को नहीं खिलाना चाहिए।

यदि घर के दरवाजे पर गाय आ जाए तो कभी भी उन्हें भूखे पेट न जानें दें। दरवाजे पर आने वाली भूखी गाय को रोटी खिलाने से आपके कई कष्ट-क्लेश दूर हो जाते हैं। यदि घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो दोपहर के समय रोटी बनाकर पहली रोटी गाय को खिलाना चाहिए। इससे घर के कष्ट-क्लेश दूर हो जाते हैं।

हमेशा इस बात की कोशिश करें कि जब भी सुबह के समय या दोपहर में जब भी आप खाना खाते हैं तो सबसे पहली रोटी गाय को खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने के कई फायदे होते हैं। गाय को रोटी खिलाने से घर में शांति का वास होता है और घर में खुशियाँ फिर से लौट आती है।