Sapne me Billi Dekhna: सपने में बिल्ली देखना होता है बहुत ही शुभ, जानें मतलब

0
88
Sapne me Billi Dekhna
Sapne me Billi Dekhna

Sapne me Billi Dekhna: सपने में बिल्ली देखना कई प्रकार का संकेत देता है। कई बार बिल्ली का सपना अशुभ संकेत देता है। आइए जानते हैं कि सपने में बिल्ली देखना शुभ होता है अशुभ?

बिल्ली को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। सपने में बिल्ली दिखना इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति के जीवन में धन का आगमन होने वाला है। सपने में सफेद बिल्ली को देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यदि सपने में सफेद बिल्ली दिखाई दिया है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यह सपना धनहानि का संकेत देता है। 

बिल्ली से जुड़े शुभ-अशुभ फल

Sapne me Billi Dekhna – यदि आपने सपने में किसी बिल्ली को बचाते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ सपना होता है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है। 

यदि आप एक छात्र हैं और सपने में बिल्ली दिखाई दिया है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको परीक्षा में सफलता मिलने वाली है। हालांकि इस सफलता को प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा मेहनत करने की जरूरत है। 

सपने में बच्चों के साथ बिल्ली को देखना इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही आप अपने मित्रों और परिवार तथा रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। 

सपने में दो बिल्लियों को आपस में लड़ते हुए देखना बुरा संकेत होता है। यह सपना भविष्य में आपका किसी के साथ होने वाले वाद-विवाद को दर्शाता है। ऐसे सपने आने पर आपको सावधान रहना चाहिए। 

सपने में एक जैसी दो बिल्लियों को देखना इस बात का संकेत होता है कि अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और कर्मचारियों के साथ आपका संतुलन बिगड़ने वाला है। यह सपना संकेत देता है कि आपको दूसरों का ख्याल रखना चाहिए।