Mouse In Dream: सपने में चूहा देखने का होता है ऐसा संकेत, क्या आपको भी दिखा है?

यदि आप सपने में सफेद चूहा देखते हैं तो यह सपना आपके लिए शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपके जीवन में आने वाले समय में धनलाभ होने वाला है। आपकी प्रसिद्धि समाज में बढ़ेगी।

0
156
सपने में चूहा देखने का मतलबप
सपने में चूहा देखने का मतलबप

Mouse In Dream: सपने में चूहा देखना आपको मालामाल कर सकता है। हमलोग अपने सपने में बंदर, बिल्ली, शेर, गाय, सांप कुछ भी देख सकते हैं। सपने देखने पर किसी का कंट्रोल नहीं होता है। सपने में चूहा देखना अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। 

सपना देखना या सपना आना हमेशा ही मानव जीवन के लिए एक रहस्य की चीज रही है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जो भी चीजें सपने में बार-बार दिखाई देती है, उसका हमारे वास्तविक जीवन से किसी न किसी प्रकार का संबंध होता है। आइए जानते हैं कि चूहों को सपने में देखना शुभ होता है या अशुभ?

सपने में चूहा देखने का मतलब

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात में देखे गए सपनों का फल ही हमें प्राप्त होता है। यदि आप दिन में कोई सपना देखते हैं तो उसका कोई मतलब नहीं है। सपने में चूहा देखना इस बात का संकेत होता है कि आपको महिलाओं से धोखा मिल सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपके ऑफिस में यदि कोई महिला कार्यरत है तो उससे अपनी सभी गलतफहमियों को दूर करें।

सपने में सफेद चूहा देखने का मतलब

यदि आप सपने में सफेद चूहा देखते हैं तो यह सपना आपके लिए शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपके जीवन में आने वाले समय में धनलाभ होने वाला है। आपकी प्रसिद्धि समाज में बढ़ेगी। पैसे आने के बाद आपकी साख में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। 

सपने में चूहा देखना

सपने में चूहा निकलते देखना

सपने में यदि आप चूहे को चूहेदानी से निकलते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपको जल्द ही कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है। आपकी जिंदगी में जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है। सपने में चूहे को निकलते हुए देखना जीवन के कष्टों से मुक्ति का संकेत होता है।

चूहे को पिंजरे में फंसा हुआ देखना

यदि आप सपने में चूहे को पिंजरे में फंसा हुआ देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपको आने वाले समय में शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।  ऐसा सपना जब भी आपको दिखाई पड़े तो आपको अपने खान-पान और रहन-सहन में सुधार करने की आवश्यकता है। इससे आपको आने वाले समय में होने वाली मुसीबत से छुटकारा मिल सकता है।

सपने में मरा हुआ चूहा देखना

सपने में मरा हुआ चूहा देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके व्यवसाय में वृद्धि होने वाली है। यदि आपको यह सपना बार-बार दिखाई दे रहा है तो आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है। इसलिए सपने में मरा हुआ चूहा देखने के बाद आपको घबराना नहीं चाहिए बल्कि खुश होना चाहिए कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।

सपने में चूहे को मारना

कई बार हम लोग सपने में कुछ ऐसी चीजें देखते हैं जो हमें डरावने अनुभव देते हैं। सपने में यदि आप चूहे को मारते हुए देखते हैं तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको आने वाले समय में धन हानि होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सपने में चूहे को मारना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आपको इस प्रकार का सपना दिखाई दे रहा है तो आपको अपने फिजूलखर्ची पर ध्यान रखना चाहिए।