सपने में छिपकली देखना, जानें इस स्वप्न का मतलब और फल

0
5132
सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ
सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ

सपनों की दुनिया बड़ी ही निराली होती है। सपने में अक्सर हमलोग कुछ न कुछ देखते हैं। सपने में यदि छिपकली (Sapne me Chipkali) दिखाई दे तो इसका आपके जीवन में अलग ही महत्व होता है। सपने में छिपकली देखना (Sapne me Chipkali Dekhna) भविष्य में होने घटनाओं की ओर इशारा करता है। सपनों का रहस्य बहुत ही गुप्त होता है। यह ना सिर्फ काल्पनिक होता है बल्कि हमारे जीवन से भी जुड़ा होता है। सुबह में छिपकली देखने का भी अलग मतलब होता है।

सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में छिपकली देखना (Sapne me Chipkali Dekhna) अशुभ होता है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि छिपकली आपको किस रूप में दिखाई दिया है। इसलिए हम जानेंगे कि छिपकली का सपनों में अलग-अलग स्थितियों में दिखने का क्या मतलब होता है और उसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

सपने में रेंगता हुआ छिपकली देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रेंगते हुए छिपकली को सपने में देखना अशुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। यह सपना आपको समय रहते सतर्क होने का मौका देता है। आपके साथ कोई नजदीकी व्यक्ति धोखा दे सकता है। आपका विश्वास लोगों पर कम होगा और इससे आपको नुकसान होगा।

सपने में छिपकली को मारना

सपने में छिपकली को मारते हुए देखना भी अशुभ सपना होता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में अशांति आने वाली है। आपका मानसिक तनाव बढ़ने वाला है। आप हर वक्त क्रोधित रहने लगेंगे। ऐसे सपने आने का मतलब होता है कि आपको सतर्क रहना चाहिए और खुद पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

सपने में छिपकली का डरना

शास्त्र कहता है कि यदि आपको सपने में डरी हुई छिपकली दिखाई दी है तो यह सपना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन से समस्याओं का अंत होने वाला है। जिन समस्याओं से आप घिरे हुए थे, उनका अब अंत होने वाला है। आपके कार्य सफल होंगे और आपका संघर्ष कम होगा। काम में सफलता मिलने से मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में खुशियाँ आएंगीं।

सपने में छिपकली से डरना

यदि सपने में आप खुद को छिपकली से डरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपनी समस्याओं से डरकर पीछे भाग रहे हैं। इसका मतलब है कि आपका आत्मविश्वास कमजोर हो रहा है। ऐसे सपने आने का मतलब आपकी हार को दर्शाता है। इसलिए ऐसे सपने आने पर अपना आत्मविश्वास हमेशा बनाकर रखना चाहिए।

सपने में छिपकली को पकड़ना

यदि आप सपने में छिपकली को पकड़ते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ होता है। इसका मतलब है कि आप नकारात्मक विचार, डर और भय से खुद को बचा लेंगे। आपके मन मताबिक कार्य होंगे। किसी भी समस्याओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

सपने में छिपकली पर हमला करना

यदि आप सपने में छिपकली पर हमला करते हुए खुद को देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको सफलता पाने के लिए बहुत संघर्ष करना होगा। यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। हो सकता है कि आप काम में बहुत मेहनत करते हों लेकिन आपको सफलता न मिले। ऐसा सपना जीवन में संघर्ष को दर्शाता है।

सपने में छिपकली को शांत देखना

यदि ऐसा सपना आपको दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में परेशानियाँ आने वाली हैं। आपको शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। सपने में छिपकली को शांत देखना दुर्घटना होने का संकेत होता है।

छिपकली को कीड़े खाते हुए देखना

यदि ऐसा सपना आपको दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर किसी की नजर है। वह मौके की तलाश में है। वह व्यक्ति मौका मिलते ही आपके ऊपर हमला कर सकता है। यह कोई मित्र या घर का सदस्य हो सकता है। ऐसा सपना आने पर सावधान रहना चाहिए।

सपने में छिपकली शिकार करते देखना

यदि ऐसा सपना आप देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर में चोरी हो सकती है। आपके दफ्तर में भी चोरी की घटना हो सकती है। इसलिए ऐसा सपना आने पर थोड़ सतर्क हो जाएं और घर तथा ऑफिस में विशेष सतर्कता बरतें। सपने में छिपकली का शिकार करना अशुभ सपना माना जाता है।