महेंद्र सिंह धोनी जीवनी इन हिंदी – Mahendra Singh Dhoni Short Biography

0
508
महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी
महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी

महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी – महेंद्र सिंह धोनी का जीवन और संघर्ष के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। क्रिकेट का चमकता सितारा बनने से पहले महेंद्र सिंह धोनी का जीवन बहुत ही संघर्षों से भरा था। उन्होंने अपने जीवन काल में रेलवे में नौकरी भी की। हालांकि क्रिकेट की दुनिया में आने के बाद जीवन बदल गया और वे क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय भी हुए। आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय-

महेंद्र सिंह धोनी की हिंदी जीवनी – MS Dhoni Short Biography

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को बिहार (अब झारखंड) के रांची में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी देवी है। उन्हें एक भाई नरेंद्र सिंह और एक बहन जयंती गुप्ता है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी सिंह रावत है। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह रावत रांची में ही रहती हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के परिवार में उनकी पत्नी साक्षी के अलावा एक बेटी भी है। बेटी का नाम जीवा है। धोनी ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उन्हें कई उपनाम से भी बुलाया जाता है। महेंद्र सिंह धोनी को माही, एमएस धोनी, एमएसडी और कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। कैप्टन कूल नाम काफी लोकप्रिय हुआ था, जब वह एक्टिव रूप से भारतीय क्रिकेट में खेल रहे थे।

महेंद्र सिंह दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं। 2 दिसंबर 2005 को उन्होंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला था। यह मैच भारत बनाम श्रीलंका था। धोनी ने अपना पहला वनडे क्रिकेट 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 दिसंबर 2006 को खेला था।

महेंद्र सिंह धोनी की संपत्ति – MS Dhoni Income

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में आने के बाद देश के साथ-साथ विदेशों में भी छा गए। उनका हेलिकॉप्टर शॉट पूरे विश्व में मशहूर है। भारत के बाहर भी माही के अनगिनत फैन हैं। एमएस धोनी की इनकम की बात करें तो उनके पास करीब 700 करोड़ की संपत्ति है। रांची में उनका अपना फॉर्म हाउस भी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट करियर में 90 मैचों में कुल 4876 रन बनाए हैं। टी-20 श्रंखला में एमएस धोनी ने कुल 1444 रन 89 मैचों में बनाए हैं। इसमें उन्होंने 101 चौके और 46 छक्के लगाए हैं। अपने क्रिकेट करियर के दौरान एमएस धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप-2007, आईसीसी वर्ल्डकप (वनडे) 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी-2013 में जीता।

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बनी है जिसका नाम M.S. Dhoni: The Untold Story है। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी के बारे में बताया गया है। फिल्म में एमएस धोनी की भूमिका में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे।