रोहित शर्मा की संक्षिप्त बायोग्राफी – Rohit Sharma Short Biography

0
288
रोहित शर्मा संक्षिप्त बायोग्राफी
रोहित शर्मा संक्षिप्त बायोग्राफी

रोहित शर्मा की संक्षिप्त बायोग्राफी – रोहित शर्मा भारत के राष्ट्रीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। फिलहाल रोहित शर्मा की पहचान वनडे इंटरनेशनल और टी20 फॉर्मेट के ओपनर बल्लेबाज के रूप में है। कई मौकों पर रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली है। आज जानेंगे रोहित शर्मा की संक्षिप्त जीवनी के बारे में –

रोहित शर्मा संक्षिप्त बायोग्राफी – Rohit Sharma Short Biography

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बनसोड, नागपुर में हुआ था। रोहित शर्मा को लोग उनके निक नाम हिटमैन से भी बुलाते हैं। रोहित शर्मा की माता का नाम पूर्णिमा शर्मा और पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है। रोहित शर्मा की शादी हो चुकी है और रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका शर्मा है।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका शर्मा और रोहित शर्मा को एक बेटी भी है। बेटी का नाम समायरा है। रोहित शर्मा रहने वाले नागपुर के हैं। अपने प्रारंभिक जीवन के दौरान रोहित शर्मा को परिवार की जीविका चलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

रोहित शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव था। क्रिकेट के प्रति रोहित शर्मा के लगाव को देखते हुए उनके चाचा ने उन्हें क्रिकेट कैंप में भर्ती करवा दिया। रोहित शर्मा की प्रतिभा देखकर वहां के कोच दिनेश लाद ने उन्हें स्कॉलरशिप दिलवा दी।

रोहित शर्मा का खेल कैरियर

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने कई कोचों को प्रभावित किया था। जिसके बाद 2005 में देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ पश्चिमी क्षेत्र के लिए उनका चयन कर लिया गया। हालांकि इस मैच में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए। उसके बाद उत्तरी क्षेत्र के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने नाबाद 142 रन की पारी खेली।

इस मैच के बाद रोहित शर्मा सुर्खियों में आ गए और उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। लगातार अच्छे खेल प्रदर्शन के कारण 2006 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर चुन लिया गया। रोहित शर्मा ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपने ज्यादातर मैच खेले हैं।

अपने प्रदर्शन को लगातार उच्छ कोटी का रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2007 में टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार 50 रन की पारी खेली और बेहतरीन फील्डिंग कर टीम को जीत दिलाई। रणजी ट्रॉफी में 2009 में रोहित शर्मा ने अपना तीसरा शतक लगाया और चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया।

2014 में 264 रन बनाकर रोहित शर्मा वनडे की किसी पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने कभी अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित शर्मा का आईपीएल करियर भी शानदार रहा। आईपीएल में उन्होंने 3385 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.55 है।