शिखर धवन की वाइफ (Shikhar Dhawan Wife) का नाम क्या है?

0
815
शिखर धवन की वाइफ का नाम
शिखर धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Indian Cricketer Shikhar Dhawan) के नाम से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन उनके प्रशंसक शिखर धवन की वाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। शिखर धवन की वाइफ का नाम आयशा मुखर्जी है। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी साल 2012 में हुई थी। हालांकि अब दोनों अलग-अलग रहते हैं। दोनों का तलाक हो चुका है।

शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी (Aaysha Mukherji) शिखर धवन से 10 साल बड़ी थी। यह आयशा की दूसरी शादी थी। दोनों का रिश्ता लगभग 9 साल चला था। 7 सितंबर 2021 को दोनों के तलाक की खबरें आई थी। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। आयशा मुखर्जी की फ्रेंड लिस्ट में हरभजन सिंह भी थे।

शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी
शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी

आयशा मुखर्जी (Aaysha Mukherji) का जन्म 27 अगस्त 1975 को एक एंग्लो इंडियन परिवार में बंगाल में हुआ था। आयशा के पिता भारतीय (बंगाली) और माँ ब्रिटिश मूल की थी। आयशा मुखर्जी (Aaysha Mukherji) के जन्म के 8 साल बाद उनके माता-पिता ने ऑस्ट्रेलिया में बसने का फैसला किया और वहीं पर आयशा की पढ़ाई और परवरिश हुई।

आयशा भी एक प्रोफेशनल किक बॉक्सर रही हैं। उन्होंने क्रिकेटर शिखर धवन से शादी करने से पहले ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन के साथ भी शादी की थी। दोनों की रिश्ता भी 10 साल चला था। आयशा मुखर्जी के पहले पति से उनकी दो बेटियां भी हैं। 2012 में आयशा का उनके बिजनेसमैन पति से तलाक हो गया।

उसके बाद शिखर धवन और आयशा मुखर्जी (Aaysha Mukherji) की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती होने के बाद बातचीत और मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों करीब आते गए और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 30 अक्टूबर 2012 को शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ विवाह बंधन में बंध गए।