विराट कोहली की संक्षिप्त जीवनी, जानें उनके रिकॉर्ड्स के बारे में

0
879
विराट कोहली संक्षिप्त जीवनी
विराट कोहली संक्षिप्त जीवनी

विराट कोहली की संक्षिप्त जीवनी – विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 में खेलते हैं। विराट कोहली का अन्य नाम चीकू और रन मशीन भी है। विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।

विराट कोहली का वर्तमान पता डीएलएफ सिटी फेस-1, ब्लॉक C गुड़गाँव अब गुरुग्राम में है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल, दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सीनियर सेकेंडरी सेवियर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पश्चिम विहार, दिल्ली से पूरी की।

विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 40 मिलियन है। वे मुख्य रूप से हिंदी और इंग्लिश भाषा बोलना जानते हैं। उन्होंने घूमना, डांस करना और वर्कआउट करना पसंद है। विराट कोहली ड्रिंकिंग भी करते हैं।

विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली है और माता का नाम सरोज कोहली है। विराट को एक भाई भी है और भाई का नाम विकास कोहली है। विराट कोहली की भाभी का नाम चेतना कोहली और भतीजे का नाम आर्य कोहली है। इसके अलावे विराट कोहली के परिवार में एक बहन भी है।

विराट कोहली की बहन का नाम भावना कोहली है। विराट कोहली के जीजा का नाम संजय धींगरा है। इसके अलावा उनके भांजा का नाम आयुष धींगरा और भांजी का नाम महक धींगरा है। विराट कोहली खुद भी शादीशुदा हैं। विराट कोहली की पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा कोहली है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।

विराट कोहली की संक्षिप्त जीवनी – वनडे क्रिकेट का रिकॉर्ड

  • टोटल इनिंग्स – 200
  • नॉट आउट – 35 बार
  • 4 रन रिकॉर्ड – 893
  • सबसे ज्यादा रन – 183
  • विराट कोहली स्कोरिंग रेट – 92.15
  • कुल अर्द्धशतक – 46
  • कुल शतक – 35

विराट कोहली ने बॉलिंग में 106.5 ओवर किये हैं। उनका बेस्ट ओवर 1/15 रहा है। उन्होंने कुल 4 विकेट लिए। उनका इकोनोमिक रेट विकेट लेने का 6.22 है। उन्होंने अबतक 641 बॉल्स क्रिकेट मैदान में फेंके हैं। फिल्डिंग में 100 कैच पकड़ चुके हैं। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा कैच 3 बार पकड़ा है। उन्होंने कुल 49 मैच में कैप्टेनसी की है, जिसमें 38 मैचों में जीत मिली और 10 में हार।