गाजर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं, क्या गाजर का जूस पीना सही है?

0
364
गाजर खाने के फायदे
गाजर खाने के फायदे

आज हम बात करेंगे गाजर खाने के फायदों के बारे में। वैसे तो गाजर खाने के अनेक फायदे होते हैं क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, के, बी8, तांबा और लौह जैसे कई प्रकार के खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। गाजर आपको 12 महीने आसानी से मिल जाता है। गाजर को भारत में सलाद के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं गाजर खाने के फायदे के बारे में-

गाजर खाने के फायदे – Benefits of Carrot

ज्यादातर घरों में गाजर का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। गाजर का जूस भी लोग पीना पसंद करते हैं। गाजर का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है। यह रक्त की विष की मात्रा को कम करता है। गाजर के सेवन से चेहरे के कील-मुहांसों से भी छुटकारा मिल जाता है।

गाजर में विटामिन ए की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है इसलिए अगर गाजर का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो यह हमारे आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने का भी काम करता है।

गाजर में बहुत ही अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर हमारे शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ-साथ अगर आप गाजर का जूस पीते हैं तो यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ा देता है। हीमोग्लोबिन की मात्रा शरीर में बढ़ने से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं।

कैरोटीनायड एक प्रकार का तत्व होता है जो हृदय रोगियों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। विशेषज्ञ के अनुसार गाजर का प्रतिदिन सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में सहायता मिलती है।

प्रतिदिन गाजर का सेवन करने से खून में शक्कर की मात्रा ठीक रहती है। साथ ही प्रतिदिन गाजर खाने से मसूड़ों से ब्लड आना बंद हो जाता है। इसके साथ-साथ गाजर हमारी दांतो के लिए भी फायदेमंद होता है। यह दांतों की चमक को बढ़ाने का भी काम करता है।

beta-carotene गाजर में बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। beta-carotene हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छा होता है। यह हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाने का काम करता है।

गाजर का जूस बना करके उसमें मिश्री और काली मिर्च मिलाकर पीने से खांसी की समस्या में राहत मिलती है। यह कफ की समस्या को भी ठीक करता है। इसके साथ-साथ गाजर खाने से पेट और फेफड़ों के कैंसर का जोखिम भी कम हो जाता है।