मूली खाने के फायदे जानेंगे तो आप भी रोजाना खाएंगे मूली

0
351
मूली खाने के फायदे
मूली खाने के फायदे

मूली में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होती है। कई लोगों को शिकायत होती है कि मूली खाने के बाद पेट में लगातार गैस बनती है। लेकिन मूली खाने के फायदे जानेंगे और मूली खाने का सही तरीका जानेंगे तो आप रोज ही मूली खाना चाहेंगे। आइए जानते हैं मूली खाने के फायदे क्या-क्या हैं?

मूली खाने के फायदे – Benefits of eating Radish

मूली किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर से कई प्रकार के विषैले तत्व को बाहर निकालने में मदद करता है।

डाइबिटीज के रोगियों को मूली का सेवन जरूर करना चाहिए। मूली में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होता है। यह इंसुलिन को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे शरीर में शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

मौसमी सर्दी, खांसी और जुकाम होने की स्थिति में मूली का सेवन करने से काफी हद तक इसे ठीक किया जा सकता है। मूली में एंटी-कांजेस्टिव गुण पाए जाते हैं जो कफ को खत्म करने में मददगार होते हैं। जिन्हें सर्दी-खांसी परेशान करती है उन्हें नियमित रूप से मूली का सेवन करना चाहिए।

खाना खाने के बाद यदि आपको कब्ज या गैस की समस्या परेशान करती है तो आपको मूली का सेवन करना चाहिए। मूली में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को खत्म करने में मदद करता है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है और पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है।

आंखों के लिए मूली के कई फायदे हैं। आंखों की रोशनी कमजोर हो गई है तो आंवला, संतरा, पालक के साथ मूली का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार होता है।

मूली खाने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। मूली में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

मूली में इससे अलावा एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों के होने की संभावना को खत्म कर देते हैं। मूली खाने से सर्दी-जुकाम जैसे रोग नहीं होते हैं।