ओट्स की रोटी को डाइट में शामिल करने से 15 दिन में कम होने लगेगा वजन

0
607
ओट्स की रोटी के फायदे
ओट्स की रोटी के फायदे

ओट्स की रोटी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रोटी हमारे दैनिक आहार का एक अहम हिस्सा है। भले ही खानपान के लिए कई चीजें उपलब्ध है लेकिन बेसिक चीजों में रोटी का अपना अलग महत्व है। रोटी को किसी भी सब्जी के साथ खाया जा सकता है। रोटी को आप दाल के साथ भी खा सकते हैं। सभी व्यंजनों के साथ रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। दूध के साथ रोटी मिलाकर खाने से यह दूध के गुणों में और बढ़ोतरी करता है और शरीर को कई प्रकार से फायदे पहुंचाता है।

ओट्स रोटी के फायदे – benefits of eating oats roti

आटे की रोटी में कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ कैलोरी की मात्रा भी भरपूर होती है। गेहूं की रोटी भारत में एक मुख्य आहार के रूप में खाया जाता है। लेकिन यदि आप लगातार आटे की रोटी खाकर थक गए हैं तो आप अपने आहार में लो कैलोरी ओट्स रोटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रोटी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं ओट्स रोटी खाने के फायदे के बारे में।

सबसे पहले जानते हैं कि ओट्स की रोटी कैसे बनाई जाती है। ओट्स की रोटी बनाने के लिए एक कप ओट्स, एक कप पानी, दो चुटकी नमक, एक छोटी चम्मच घी लेकर ब्लेंडर जार में डाल दें। अब ओट्स के आटे को छलनी से छान लें और उसका बारीक पाउडर बना लें। अब एक पैन में एक कप पानी डालकर उबालें। पानी में दो चुटकी नमक भी के साथ डालें। उसके बाद और का आटा डालें और उसे अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद लगातार चलाते हुए उसे 2 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इसे प्लेट में निकाल ले और ठंडा होने पर हाथ से मसलें। उसके बाद रोटी बना लें और अपनी मनपसंद सब्जी के साथ खाएं।

ओट्स में बीटा ग्लूकन नामक एक घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह फाइबर हमारे दिल के लिए बहुत ही अच्छा होता है। हृदय सेहत के लिए यह रोटी काफी फायदेमंद होती है। ओट्स की रोटी खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को यह कम करने में मदद करता है। पढ़ें – केला खाने के फायदे और नुकसान क्या होता है? Benefits of Banana