पालक के नुकसान इन हिंदी – Side Effects of Spinach in Hindi

0
392
पालक के नुकसान - Spinach Side Effects
पालक के नुकसान - Spinach Side Effects

Side Effects of Spinach in Hindi – पालक खाने के फायदे के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन पालक खाने के नुकसान भी होते हैं। पालक में कई प्रकार को पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक हाई ब्लड प्रेशर समस्या, खून की कमी की समस्या, आंखों की कम रोशनी की समस्या, एनीमिया की समस्या, झुर्रियाँ और मुहांसे की समस्या में लाभदायक होता है।

पालक में कैल्शियम पाया जाता है। दूध के साथ-साथ पालक में भी कैल्शियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। पालक खाने से हड्डियाँ मजबूत होती है। लेकिन अधिक मात्रा में पालक खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं फालक खाने के नुकसान के बारे में –

पालक के नुकसान – Side Effects of Spinach

1. पालक का सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है। शरीर में खुजली, जलन या गले में जलन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

2. पालक खाने के बाद दांत में अजीब की किरकिराहट होती है। इससे बचने के लिए पालक खाने के बाद ब्रेश कर लें। यदि आपको गठिया रोग की शिकायत है तो पालक का सेवन करने से बचना चाहिए।

3. पालक खाने से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। पालक में ऑर्गेनिक पदार्थ मौजूद होते हैं तो शरीर में जाकर यूरिक एसिड में बदल जाते हैं। इसके चलते किडनी में छोटी या मध्यम आकार का स्टोन बन सकता है।

4. पालक का सेवन अन्य हरी पत्तीदार और फाइबर युक्त भोजन के साथ करने से शरीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा हो जाती है। इससे डायरिया, सर दर्द जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

5. पालक का सेवन अधिक करने से शरीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा हो जाती है। इससे पाचनतंत्र के नुकसान हो सकता है। अधिक फाइबर की मात्रा गैस की समस्या और कब्ज की समस्या को जन्म दे सकता है।