सरसों तेल का दीपक जलाने के फायदे होते हैं अदभुत

0
17361
सरसों तेल का दीपक जलाने के फायदे
सरसों तेल का दीपक जलाने के फायदे

सरसों तेल का दीपक जलाने के क्या फायदे होते हैं और इससे हमें क्या लाभ मिलता है? कई लोग घी का दीपक घर में जलाते हैं लेकिन कई लोग ऐसा करने में समर्थ नहीं होते हैं तो वह घर में सरसों तेल का दीपक ही जलाते हैं। सरसों का उपयोग भोजन में करने के साथ-साथ यह हमारे शरीर के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म में सरसों तेल का महत्व बताया गया है। किसी भी शुभ कार्य में सरसों तेल का दीपक जरूर जलाया जाता है। बिना सरसों तेल के दीपक को जलाए पूजा या शुभकार्य को पूर्ण नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि सरसों तेल का दीपक जलाने के क्या फायदे होते हैं?

सरसों तेल के दीपक जलाने के फायदे – Mustard Oil Lamp Benefits

घर में पूजा करते समय अधिकांश लोग दीपक जलाते हैं। घर में सरसों तेल का दीपक जाने से घर के चारों ओर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। दीपक की काली धुआं से जीवाणु इत्यादि खत्म हो जाते हैं। इस बात की पुष्टि वैज्ञानिक शोध में भी हो चुका है।

जिनके घर में रोजाना एक मुखी दीपक जलाया जाता है उनके घर में हमेशा ही सुख और समृद्धि बढ़ती है। घर पर किसी भी नकारात्मक शक्ति और बुरे नजर का प्रभाव नहीं पड़ता है। हिंदू धर्म के अनुसार, जिस घर में प्रतिदिन सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है उसने घर में भगवान शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।

शास्त्रों के अनुसार, रोज घर में एक दीपक सुबह शाम जलाने से घर में वंशवृद्धि होती है और पीढ़ी दर पीढ़ी घर में सुख-शांति बनी रहती है। सरसों तेल के दीपक में सकारात्मकता अधिक होती है। इससे घर में सदस्यों के बीच प्रेम रहता है। घर के सभी सदस्यों को सफलता बहुत आसानी से मिल जाती है।

हिंदूधर्म में दीपक देवी-देवाताओं को प्रसन्न करने के लिए जलाया जाता है। दीपक जलाने से घर में नकारात्मक शक्ति का वास खत्म होता है। प्रतिदिन पूजा में दीपक जलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और इच्छानुसार फल प्रदान करते हैं। ऐसा माना जाता है प्रतिदिन भगवान की पूजा करने से घर में यदि किसी प्रकार की विपत्ति है तो वह दूर हो जाती है।

दीपक भगवान के साथ-साथ यह मनुष्य के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। दीपक जलाने से इन्सान की आयु में वृद्धि होती है, ऐसी मान्यता है। दीपक अंधेरे को दूर कर मनुष्य के जीवन में उजाला लाता है। जिस घर में दीपक नहीं जलाया जाता है वहां पर नकारात्मकता बढ़ जाती है और घर में परेशानियां होने लगती हैं।

हिंदू धर्म में दीपक जलाने के महत्व भी बताया गया है। इसके साथ-साथ जीवन जीने के कई तरीके भी बताए गए हैं जिससे अक्सर हमें फायदा ही होता है। मनुष्य जो कुछ भी करता है उसका फल उसे अवश्य ही प्राप्त होता है। इसलिए हमें घर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और घर का वातावरण अच्छा रहता है।