पुदीना के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Pudina

0
532
पुदीना के फायदे और नुकसान
पुदीना के फायदे और नुकसान

पुदीना खाने के फायदे भी हैं और नुकसान भी। आयुर्वेद में पुदीना को संजीवनी बूटी की तरह बताया गया है। पुदीना काफी स्वादिष्ट होता है। धनिया की तरह ही पुदीना का सेवन भी ज्यादातर चटनी के रूप में किया जाता है। पुदीना सालों भर हरा रहता है। पुदीना मुंह की बदबू को भी दूर करने का काम करता है।

पुदीना की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पुदीना का इस्तेमाल ज्यादातर गर्मियों में किया जाता है। पुदीना की चटनी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। पुदीने का इस्तेमाल दंत मंजन, टूथपेस्ट, माउथ फ्रेशनर, कैंडी इत्यादि बनाने में भी किया जाता है।

पुदीना के फायदे – Benefits of Pudina

मुंह का बदबू करे दूर – पुदीना खाने से मुंह से बदबू आना बंद हो जाता है। यदि ऐसी समस्या से परेशान हैं तो 150 मिलीलीटर पानी में 4-5 पुदीना की पत्तियों को उबालकर पानी को ठंडा कर लें। फिर उस पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह का बदबू धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

बालों का झड़ना करे कम – पुदीना के फायदे की बात करें तो यह हमारे बालों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। पुदीना में वातशामक (Aphrodisiac) गुण मौजूद होते हैं। यह सिर के बालों के रूखेपन को कम करने में मदद करता है। पुदीने का इस्तेमाल करने से बालों में रूसी और बालों का झड़ना कम हो जाता है। सिर के बाल प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगते हैं।

कान दर्द से दिलाए छुटकारा – पुदीना का सेवन कान दर्द में लाभदायक होता है। ठंड के कारण कान दर्द होना या नहाते समय कान में पानी जाने पर दर्द होना इत्यादि समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पुदीना का इस्तेमाल लाभदायक होता है। 2 से 3 बूंद पुदीने का रस कान में डालने से कान दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

सिरदर्द में पुदीने की चाय लाभदायक – सिरदर्द की समस्या होने पर पुदीने की चाय पीने से काफी लाभ मिलता है। कई बार भोजन का पाचन सही तरीके से नहीं होने के कारण सिरदर्द होने लगता है। पुदीना का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर फिट रहता है।

मुंह के छाले में लाभदायक – पुदीना का सेवन मुंह के छाले में भी लाभदायक होता है। कई बार गलत खानपान के कारन मुंह में छाले पड़ जाते हैं। छाले के कारण खाने इत्यादि में काफी परेशानी होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए पुदीने के पत्ते का काढ़ा बनाकर गरारा करना चाहिए, इससे छाले कम होते हैं।

दांत दर्द में आराम दिलाए – पुदीना को खाने से दांत दर्द की समस्या में फायदे होते हैं। कई बार हमारे दांतों में कुछ समस्याएं आ जाती है। ऐसी स्थिति में पुदीने के पत्तों का चूर्ण बनाकर दांतों में लगाने से दांत दर्द में राहत मिलती है।

पुदीना के नुकसान – Side Effect of Pudina

पुदीना का सेवन अधिक करने से फायदे के साथ-साथ नुकसान भी होता है। पुदीना का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। लेकिन पुदीना जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किडनी विकार (Kidney disorder) – पुदीना का अधिक सेवन करने से किडनी से संबंधित परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

आंत विकार (Intestine/Bowels disorder) – पुदीना का अधिक इस्तेमाल करने से आंत से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

सेक्स की इच्छा में कमी – पुदीना का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। जूरूरत से ज्यादा पुदीना खाने से सेक्स करने की इच्छा में कमी होने लगती है।