दैवीय शक्ति की कृपा के यह 11 संकेत बताते हैं कि आपके ऊपर ईश्वर की कृपा है

0
1269
दैवीय शक्ति की कृपा
दैवीय शक्ति की कृपा

हम लोग अपने इष्ट देव या किसी ना किसी देवी देवता का पूजा अवश्य करते हैं। आपके ऊपर ईश्वर की कृपा है या नहीं इसके लिए बहुत सारे ऐसे संकेत होते हैं जिससे आप जान सकते हैं कि क्या आपके ऊपर दैवीय शक्ति की कृपा है या नहीं। दुनिया में बहुत सारे लोग हैं जिनको ईश्वर की कृपा प्राप्त हुई है। किसी को ईश्वर की कृपा ज्यादा हुई है तो किसी को कम। लेकिन दैवीय शक्ति की कृपा उन लोगों को हुई है जो नियमित रूप से ईश्वर का ध्यान लगाते हैं और उनकी पूजा करते हैं।

दैवीय शक्ति की कृपा के 11 संकेत

अच्छा चरित्र- शास्त्रों के मतानुसार, दैवीय शक्ति या ईश्वर की कृपा उन लोगों को अधिक प्राप्त होती है जिनका चरित्र अच्छा होता है। जो दूसरों के सुख दुख को समझते हैं। जिनके अंदर दया भाव होता है। जो पुण्य के काम में लगा हुआ होता है। आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि आपके ऊपर किसी शक्ति की नजर है और आपको बस अपने कर्म और अच्छे कार्य करने हैं। ऐसे समय में आपको किसी गुरु या किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है।

ब्रह्म मुहूर्त- विद्वानों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की नई ब्रह्म मुहूर्त में खुलती है तो यह भी व्यक्ति के ऊपर किसी दैवीय शक्ति की कृपा के संकेत होते हैं। सुबह 3:00 से 5:00 के बीच यदि किसी व्यक्ति के नींद खुल जाती है तो यह दैवीय शक्ति की कृपा के संकेत होते हैं। ब्रह्म मुहूर्त का समय बहुत ही पवित्र होता है। इस समय किया गया कोई भी कार्य आपको सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है। ब्रह्म मुहूर्त में ईश्वर की आराधना करने से ईश्वर तक आपकी आवाज पहुंचती है। आप शुद्ध मन से इस ब्रह्म मुहूर्त में अपने इष्ट देव की आराधना कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस समय सभी देवी देवता आसमान में और धरती पर भ्रमण के लिए आते हैं।

सपने में देव दर्शन- यदि आपको सपने में किसी देवी देवता के दर्शन होते हैं तो यह भी आपके ऊपर ईश्वर की कृपा के संकेत होते हैं। यदि आपको सपने में किसी मंदिर के दर्शन होते हैं तो यह शुभ संकेत होता है। सपने में यदि आप देवी देवता से वार्तालाप करते हैं तो यह संकेत होता है कि आपके ऊपर देवी एक कृपा है। यदि आपको किसी घटना का पहले ही पूर्वाभास हो जाता है तो यह भी दिव्य शक्ति की कृपा का संकेत होता है।

पारिवारिक प्रेम- यदि आपके घर में परिवार के सदस्यों के बीच पारिवारिक प्रेम है यह भी घर में और आपके ऊपर दैवीय कृपा का संकेत है। यदि आपकी सभी परिजन आपकी आज्ञा का पालन करते हैं और आपकी हर बात को वह मानते हैं और प्रेम पूर्वक घर में रहते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि दैवीय शक्ति की कृपा आपके ऊपर है। देवी शक्ति की कृपा होने से घर में हमेशा सुख शांति और सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

अचानक लाभ प्राप्त होना- यदि आपको अपने जीवन में अचानक लाभ प्राप्त होता है। अचानक धन की प्राप्ति होती है या ज्यादा मेहनत किए बिना भी यदि आपको सफलता मिल जाती है तो यह आपके ऊपर ईश्वर की कृपा के संकेत होते हैं। जब ईश्वर की कृपा होती है तो व्यक्ति को कम मेहनत करके भी ज्यादा लाभ होता है। ईश्वर अपने भक्तों की झोली धनधान्य और सुख से भर देते हैं। आपके व्यापार में या के किसी भी कार्य में ईश्वर की कृपा से कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है। आपके हर कार्य बनते रहते हैं।

सुगंधित वातावरण का एहसास होना- यदि कभी आपको इस बात का एहसास होता है कि आप के आस पास कोई है या आपको अचानक ही सुगंधित वस्तुओं का आभास हो या आपको अच्छी सी सुगंध महसूस हो तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके आसपास कोई सकारात्मक शक्ति है। कोई शक्ति है जो आपके कार्यों में आपकी मदद करना चाहता है।

सुहावनी हवा का महसूस होना- जब आप पूजा कर रहे होते हैं तो ऐसा कई बार होता है कि आपको अचानक ही सुहावनी हवा का एहसास होता है। आपके शरीर में इस हवा से कंपन महसूस होता है। आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके आसपास कोई है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके ऊपर दैवीय शक्ति की कृपा है और वह आपसे प्रसन्न हैं। जब देवी देवता अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं तो उनके हर कार्य बनने लगते हैं।

अचानक ठंडी हवा का एहसास होना- जो लोग बहुत ज्यादा पूजा पाठ करते हैं उसके साथ ऐसा अक्सर होता है कि अचानक उसके आसपास ठंडी हवा आकर गुजर जाती है। यदि आपके साथ भी ऐसा कोई घटना हुआ है तो यह इस बात का संकेत है कि ईश्वर की कृपा आपके ऊपर है और कहीं ना कहीं ईश्वर आपके आसपास ही हैं। वह आपको देख रहे हैं और आपकी मदद करना चाह रहे हैं।

रोशनी का पुंज दिखना- कई बार ऐसा होता है कि आपको जागते हुए अचानक ही रोशनी का पुंज दिख जाता है। भले ही यह एक एहसास मात्र होता है लेकिन दिन के उजालों में भी रोशनी का पुंज दिखना देवी कृपा की संकेत होते हैं। या फिर आपको अचानक ही अपने कानों में मधुर संगीत की आवाज सुनाई दे तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके ऊपर दैवीय शक्ति की कृपा है। ऐसा उन लोगों के साथ होता है जो लगातार किसी मंत्र का जाप करते हैं।

किसी की आवाज सुनाई देना- आप रात्रि में सो रहे हैं और अचानक आपको किसी की आवाज सुनाई देती है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके आसपास कोई दैवीय शक्ति है। अभी आपके साथ कई बार होता है तो यह इस बात का संकेत होता है क्या आपके ऊपर कोई अलौकिक शक्ति की कृपा है। ऐसे में आप हनुमान जी का ध्यान करें और उन्हें धन्यवाद दें।

दीपक में फूल बनना- जो लोग अधिक पूजा पाठ करते हैं और नियमित रूप से ईश्वर की आराधना करते हैं, उनके ऊपर ईश्वर की कृपा होती है। ईश्वर की कृपा होने पर उनको कई प्रकार के खास संकेत मिलते हैं। इन संकेतों में से एक संकेत होता है दीपक में फूल बनना। यदि आपके दीपक में भी फूल बनता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि दैवीय शक्ति की कृपा आपके ऊपर है। ईश्वर इस माध्यम से आपको संकेत देना चाह रहे हैं कि उन्हें आपकी पूजा स्वीकार हो रही है।