घर में देवताओं का वास होता है इस दिशा में, सुख समृद्धि के लिए करें यह काम

घर में देवताओं का वास होने से हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दिशाओं का महत्व बहुत अधिक होता है। यदि घर में मौजूद वस्तु वास्तु के हिसाब से नहीं है तो यह हानिकारक होता है।

0
915
घर में देवताओं का वास
घर में देवताओं का वास किस दिशा में होना चाहिए

घर में देवताओं का वास होने से हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दिशाओं का महत्व बहुत अधिक होता है। यदि घर में मौजूद वस्तु वास्तु के हिसाब से नहीं है तो यह हानिकारक होता है और घर में नकारात्मक एनर्जी का वास होने लगता है। आइए जानते हैं कि घर के किस दिशा में क्या रखना चाहिए और घर में देवताओं का वास किस दिशा में करना चाहिए ताकि आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे और धन लाभ होता रहे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवताओं को घर के उस दिशा में रखना चाहिए, जो दिशा ईश्वर के लिए उत्तम माना गया है। इससे भगवान की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी और घर में हमेशा धन वर्षा होती रहेगी। यदि आप घर के वस्तुओं का स्थान सही दिशा में रखते हैं तो इससे घर का वास्तु दोष भी कम होता है और व्यक्ति को हर कार्य में सफलता भी मिलती है। आइए जानते हैं कि घर में देवताओं का वास किस दिशा में होना चाहिए?

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की विशेष दिशाएं अलग-अलग देवताओं के लिए होती हैं। घर की संपत्ति दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और घर हमेशा धनधान्य से भरा रहेगा। पढ़ेंDeepak Mein Phool: दीये में फूल बनकर गायब होने का क्या संकेत होता है?

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान गणेश की प्रतिमा घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश घर के वास्तु दोष को कम करते हैं। इससे घर में सकारात्मकता आती है।

3. तुलसी का पौधा घर में अवश्य लगाना चाहिए। घर में तुलसी का पौधा होने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। कहा जाता है कि घर के उत्तर पूर्वी दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। पढ़ें- सपने में भगवान गणेश को देखना शुभ होता है या अशुभ, जानें मतलब

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में भगवान कुबेर का वास होता है। किसके साथ-साथ घर के देवताओं का वास भी इसी दिशा में होना चाहिए। ईशान कोण घर का सबसे शुभ दिशा होती है। इस दिशा में मंदिर स्थापित करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।

अस्वीकरण- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इंडिया हंट्स इस पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता है।