अंडा खाने के फायदे क्या हैं? मोतियाबिंद के खतरे को करें कम, जानें

0
340
अंडा खाने के फायदे
अंडा खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में अंडे का सेवन लोगों द्वारा ज्यादा किया जाता है। अंडा खाना फायदेमंद (Egg Benefits in Hindi) भी होता है और इसके नुकसान भी होते हैं। अंडे में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन बी12, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। आइए जानते हैं अंडा खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

अंडा खाने के फायदे – Egg Benefits in Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद- अंडे का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। अंडे में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो आंखों की रेटिना को मजबूती प्रदान करता है। अंडा खाने से आंखों में मोतियाबिंद (Motiyabind Problem) होने का खतरा नहीं रहता है।

वजन कम करने में सहायक- अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने से दिनभर आपका पेट भरा रहता है। अंडे में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इस तरह से यह वजन कम करने में भी सहायता करती है। सुबह को नाश्ते में अंडे का सेवन करना चाहिए।

ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) में लाभदायक- महिलाओं को भी अंडे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। प्रतिदिन एक अंडा खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाली आम बीमारी है। यह कई कारणों से हो सकता है।

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए- अंडा में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ-साथ कैल्शियम, ओमेगा-3 (Omega-3), फैटी एसिड भी अंडा में पाया जाता है। यह तीनों ही चीज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। अंडा खाने से उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) का लेवल शरीर में बढ़ता है। यह एक गुड कोलेस्ट्रॉल होता है जो हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को प्रतिबंधित करने में मदद करता है।

अस्वीकरण- एक सामान्य जानकारी है। इसपर इंडिया हंट किसी भी तरह का दावा नहीं करता है। किसी भी प्रकार के चिकित्सीय इलाज के लिए कृपया डॉक्टर से संपर्क करें।