धनिया के फायदे और नुकसान – Benefits and Harms of Coriander

0
782
धनिया के फायदे और नुकसान
धनिया के फायदे और नुकसान

धनिया का इस्तेमाल मसाले के रूप में तो किया ही जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल स्वाद के लिए और चटनी के रूप में भी किया जाता है। धनिया खाने के कई फायदे भी होते हैं और नुकसान भी। आइए जानते हैं कि धनिया के फायदे और नुकसान क्या-क्या होते हैं?

धनिया के फायदे और नुकसान – Benefits and Harms of Coriander

धनिया के फायदे -Benefits of Coriander

1. पाचन तंत्र करे ठीक – धनिया गैस की समस्या में काफी लाभकारी होता है। यह पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए 2 कप पानी में जीरा और धनिया का पत्ता, चाय की पत्ती और सोंफ डालकर उबालें और फिर स्वादानुसार शक्कर और अदरक मिलाकर सेवन करें।

2. आंखों की समस्या करे ठीक – धनिया आंखों की जलन की समस्या को भी दूर करता है। सौंफ, मिश्री और धनिया के बीजों को बराबर मात्रा में लेकर उसे पीस लें। इस चूर्ण को भोजन के बाद 6 ग्राम रोजाना सेवन करें। इससे आँखों और हाथ-पैरों की जलन से छुटकारा मिलता है।

3. नकसीर दूर करने में सहायक – धनिया का इस्तेमाल नकसीर को दूर करने में भी किया जाता है। हरे धनिये की 20 ग्राम पत्तियों में चुटकी भर कपूर मिलाकर इसे पीस लें। इससे बने रस को छानकर अलग रख लें। रोजाना रस को नाक के दोनों छिद्रों में डालें। नकसीर की तकलीफ दूर होगी।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद – धनिया का इस्तेमाल त्वचा के लिए काफी असरदार साबित होता है। धनिया खाने से खून में इन्सुलीन की मात्रा नियंत्रित रहती है। धनिया के इस्तेमाल से मधुमेह की समस्या को खत्म किया जा सकता है।

5. पेसाब को साफ करता है – यदि आपको पेसाब में अधिक पीलापन आ रहा है तो सूखा धनिया पीसकर 1 ग्लास पानी में 2 चम्मच पिसा हुआ धनिया मिलाकर 5 से 7 मिनट के उबालें। ठंडा होने पर इसे छान लें। सुबह और शाम में इसे पीएं, इससे लाभ होगा।

धनिया के नुकसान – Harms of Coriander

1. धनिया के नुकसान बहुत ही कम हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है।

2. धनिया का सेवन अधिक मात्रा में सेवन करने से त्वचा के सनबर्न होने की समस्या हो सकती है। यह लंबे समय में त्वचा का कैंसर का कारण बन सकता है।

3. गर्भवत्ती महिलाओं को धनिया का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि अभी तक इसको लेकर पूरी तरह से रिसर्च नहीं हो पाया है। माइ उपचार डॉट कॉम के मुताबिक, कुछ महिलाओं ने दावा किया है कि धनिया का सेवन करने से स्तन के दूध में वृद्धि होती है।

नोट – यह एक सामान्य जानकारी है। उपयोग से पहले डॉक्टर की उचित सलाह अवश्य लें।