ज्यादा लहसुन खाना होता है जहर के समान, जानिए क्या नुकसान हो सकता है?

एख शोध के मुताबिक, जिन लोगों को सिरदर्द हो रहा हो उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन न्यूरोपेप्टाइड्स का स्राव करता है जो सिरदर्द को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

0
737
ज्यादा लहसुन खाने के नुकसान
ज्यादा लहसुन खाने के नुकसान

लहसुन का सेवन हम अक्सर करते हैं। सुबह के समय भी कई लोग लहसुन का सेवन करते हैं। लहसुन खाने के फायदे होने के साथ नुकसान (Lahsun ke Nuksan) भी होते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज खाने के नुकसान होता है। उसी प्रकार ज्यादा लहसुन खाने के भी नुकसान होते हैं। खाली पेट भी लहसुन खाने के नुकसान (Side Effect of Garlic) हो सकते हैं।

अक्सर लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट करने के लिए कहा जाता है। हालांकि लहसुन एक-दो कली से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। लहसुन की तासीर गर्म होती है। लहसुन के फायदे (Benefits of Garlic) तो जरूर होते हैं लेकिन इसका अधिक सेवन नुकसान कर सकता है। कच्चा लहसुन खाने (Raw Garlic Side Effect) से मुंह से बदबू आने लगती है। इसके अलावा पेट में दर्द, सीने में जलन, गैस की समस्या, उल्टी जैसी समस्याएं भी होने लगती है।

ज्यादा लहसुन खाने के नुकसान – Garlic Side Effect in Hindi

सिरदर्द को बढ़ा सकता है

एख शोध के मुताबिक, जिन लोगों को सिरदर्द हो रहा हो उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन न्यूरोपेप्टाइड्स का स्राव करता है जो सिरदर्द को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

योनि में इंफेक्शन पर होने पर ना खाएं

यदि किसी महिला और लड़की को योनि या वेजाइना में किसी तरह का संक्रमण, खुजली की समस्या हो तो उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। यह योनि की इन समस्याओं को और बढ़ा सकता है।

त्वचा के लिए नुकसानदायक

ज्यादा लहसुन का सेवन करने त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन त्वचा में जलन, रैशेज, त्वचा में खुजली जैसी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। चेहरे पर भी लहसुन को नहीं लगाना चाहिए। इससे चेहरा खराब हो सकता है।

सोने में जलन को बढ़ा सकता है

ज्यादा लहसुन का सेवन आपके सीने के लिए खतरनाक हो सकता है। एक शोध के मुताबिक, ज्यादा लहसुन का सेवन करने से सीने में जलन और उल्टी की समस्या हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर के मरीज ना खाएं लहसुन

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की समस्या है उन्हें ज्यादा लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) में लहसुन खाना फायदेमंद होता है लेकिन लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

गर्भवत्ती महिलाओं को नहीं खाना चाहिए लहसुन

जो महिलाएं गर्भ से हैं उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन में मौजूद तत्व खून को पतला करते हैं। यदि आपका रक्त पहले से ही पतला है तो लहसुन का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। कच्चा लहसुन को खाने से शरीर से बदबू भी आने लगती है।

छोटे बच्चों को कितना लहसुन खाना चाहिए?

छोटे बच्चों को लहसुन का सेवन कम करना चाहिए। यदि आपका बच्चा छोटा है तो उसे प्रतिदिन लगभग 300 मिलीग्राम लहसुन देना ठीक माना जाता है। बच्चों के स्कीन पर लहसुन गलती से भी ना लगाएं, इससे त्वचा जल सकती है।

कितनी मात्रा में लहसुन खाना चाहिए?

एक व्यस्क आदमी को रोजाना लहसुन की 2 से 3 कलियां ही खाना चाहिए। यदि आप दवाई के रूप में कोई सप्लीमेंट लेते हैं तो लहसुन की 600 से 1,200 मिलीग्राम की मात्रा आपके लिए काफी होगा।

नोट- यह एक सामान्य जानकारी है। इसे इलाज के तौर पर न लें। विशेष जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।