मंगलसूत्र खोना होता है बहुत ही अशुभ, जानिए इन गहनों के खोने का मतलब

0
4981
मंगलसूत्र खोना होता है बहुत ही अशुभ
मंगलसूत्र खोना होता है बहुत ही अशुभ

महिलाओं के श्रंगार में सोने के गहनों का काफी अधिक महत्व होता है। जिन घरों में महिलाएं सुंदर वस्तों के साथ-साथ गहनें भी धारण करती हैं, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। आमतौर पर स्त्रियाँ सोने या चांदी के गहनें धारण करती हैं। ऐसे में मंगलसूत्र खोना या स्त्री का कोई भी गहना खोना बहुत ही अशुभ होता है। आइए जानतें गहनों के खोने का मतलब क्या होता है?

नथ का खोना

यदि किसी महिला की नथ यानी नाक की रिंग खो जाती है तो सावधान होकर काम करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह भविष्य में किसी अपमान का सूचक है।

कान की बाली खोना

अगर किसी स्त्री की कान की बाली खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि घर-परिवार में कुछ बुरा होने वाला है या घर-परिवार से जुड़ा कोई बुरा समाचार मिल सकता है।

सोने की चूड़ियां खोना

अगर सोने की चूड़ियां गुम हो जाती है यो खो जाती है तो महिला को बिना वजह से घर-परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है।

पायल का खोना या गुम होना

यदि किसी महिला की पायल खो जाती है तो यह शुभ नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे परिवार में किसी को चोट लगने के योग बन रहे हैं।

मंगलसूत्र का गुम होना या खोना

किसी भी विवाहित स्त्री का मंगलसूत्र खोना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर पति के स्वास्थ्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कष्ट हो सकता है।

सोने का कारक है गुरु ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु की धातु है सोना। यदि सोना या सोने का आभूषण आपसे खो जाता है तो यह बहुत ही बुरा संकेत होता है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी मान्यता है कि सोना खोना अशुभ होता है और सोना मिलना भी अशुभ माना जाता है।