सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे, फेंफड़ों को बनाए स्वस्थ और मजबूत

0
313
खाली पेट तुलसी फायदे
सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे

तुलसी का प्रयोग एक औषधि के रूप में भी होता है। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट तुलसी खाने के कई फायदे होते हैं। आए जानेंगे कि सुबह खाली पेट तुलसी क्यों खाना चाहिए? खाली पेट तुलसी खाने के क्या फायदे होते हैं?

सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे

जब भी हम भोजन करते हैं तो इसके साथ-साथ कई हानिकारक तत्व भी शरीर के अंदर भोजन के माध्यम से पहुंच जाते हैं। शरीर में मौजूद इन विषैले तत्वों से शरीर के अंदरूनी अंग जैसे किडनी, आंत इत्यादि में समस्याओं का जन्म होने लगता है। सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी पानी पीने से शरीर के यह विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

सुबह खाली पेट तुलसी खाने से सांस से जुड़ी कई बीमारियाँ खत्म हो जाती है। इससे फेंफड़ों की समस्याएं भी कम हो जाती है। तुलसी अर्क पानी पीने से छाती में जमा बलगम साफ हो जाता है। सर्दी-जुकाम, खांसी या गले में खराश आदि समस्या होने पर तुलसी का सेवन करने से राहत मिलती है।

रोजाना तुलसी खाने से तनाव की समस्या में भी राहत मिलती है। आजकल ऑफिस का काम, पैसों की तंगी जैसी कई जिम्मेदारियों का पूरा करने के चक्कर में बहुत तनाव हो जाता है। ऐसे में तुलसी का पानी पीने से आराम मिलता है। अध्ययन में दावा किया गया है कि रोजाना खाली पेट तुलसी खाने से तनाव और चिंता को बढ़ाने वाले तत्व कम होते हैं।

तुलसी का सेवन करने से मानसिक तनाव कम होता है। तनाव कम होने से व्यक्ति हमेशा फ्रेश महसूस करता है। शरीर में ऊर्जा का स्तर लगातार बना रहता है। इससे दिमाग सही तरीके से काम करता है। खाली पेट तुलसी खाने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने में काफी फायदे मिलते हैं।

इसी तरह रोजाना तुलसी का पानी पीने से ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर लेवल्स को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमलोग चिंतामुक्त रहते हैं। सुबह उठने के बाद रोज कम से कम 5 तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे बीमारियों से हमेशा दूर रहेंगे।