सपने में सांप देखने का मतलब, होते हैं अच्छे-बुरे संकेत

0
674
सपने में सांप देखना
सपने में सांप देखने का मतलब

सपने में कई लोगों को अक्सर सांप दिखाई देता है। सपने में सांप देखने का मतलब अच्छा और बुरा भी हो सकता है। सांप को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। भारत में सांप को लेकर विभिन्न प्रांतों में कई त्योहार भी मनाए जाते हैं। नागपंचमी सांप से संबंधित सबसे लोकप्रिय त्योहार है।

सांप से जुड़े कई मिथक भी प्रचलित होते हैं। सपना देखना और इसमें सांप देखना काफी डरावना होता है। यदि सांप सचमुच का सामने आ जाए तो बलवान व्यक्ति भी डर जाता है। सपने में सांप दिखने से भी कई व्यक्ति डर जाते हैं। हिंदू धर्म में सांप एक तरफ जहां भगवान शिव के गले का हार है तो वहीं भगवान विष्णु की शैय्या भी है।

सपने में सांप देखने का मतलब – Sapne me Saap Dekhna

मंदिर में सांप देखना – सपने में यदि सांप किसी मंदिर में दिखाई दे तो यह सपना शुभ माना जाता है। मंदिर में सांप दिखने का मतलब होता है कि निकट भविष्य में ही पूरी होने वाली है।

पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप – यदि सपने में सांप पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में जल्द ही सुखद घटना घटने वाली है। ऐसे सपनों को काफी शुभ माना जाता है। यह सपना जीवन में तरक्की का भी संकेत देता है और ऐसा माना जाता है कि आपको आपका रुका हुआ धन अचानक से मिल सकता है।

शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप – शिवलिंग पर यदि सांप लिपटा हुआ स्वप्न में दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और रूका हुआ कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है।

स्वप्न में सफेद सांप – सपने में सफेद सांप को देखना काफी शुभ माना जाता है। सफेद सांप को धन का प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में धन की बरकत होगी और परिवार में खुशियां आएगी।

गरीब व्यक्ति के स्वप्न में सांप – निर्धन व्यक्ति यदि सांप को स्वप्न में पेड़ से नीचे उतरता हुआ देखता है तो यह उसके लिए शुभ संकेत होता है। यह दर्शाता है कि उस व्यक्ति के जीवन में प्रबल धन प्राप्ति को योग बन रहे हैं।

सांप का रास्ता काटना – किसी कार्य से बाहर जाते समय दाहिने हाथ की ओर से सांप रास्ता काट दे तो यह शुभ माना जाता है। यह संकेत होता है कि जिस काम के लिए आप जा रहे हैं वह पूरा हो जाएगा। लेकिन बाएं तरफ अशुभ माना जाता है। ऐसी स्थिति में भगवान शिव को याद करना चाहिए और घर आकर शिव की पूजा करनी चाहिए।

बार-बार सांप दिखाई देना – स्वप्न में बार-बार सांप आने का मतलब होता है कि आपको पितृदोष है और आपको पितृ आपसे नाराज हैं। यदि सांप आपको आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे या आपको देखकर छुप जाए तो यह इस बात का संकेत होता है कि पितृदेव आपकी रक्षा कर रहे हैं।

बिल में सांप जाता दिखना – स्वप्न में यदि सांप बिल में जाता हुआ दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। लेकिन बिल से बाहर निकलते देखना धन की हानि का संकेत होता है। सपने में खुदाई करते समय सांप दिखना शुभ होता है। यह संकेत होता है कि आपको धनलाभ होने वाला है।

सपने में सुनहरा सर्प दिखना – रात में यदि आपको सोते समय सफेद या सुनहरा तथा चमकीला सांप सपने में दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि आपको आपके पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने वाला है। सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना अशुभ सपना होता है। इसका मतलब होता है कि आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।