लालू यादव की संक्षिप्त जीवनी – Lalu Prasad Yadav Short Biography

0
772
लालू यादव संक्षिप्त जीवनी
लालू यादव संक्षिप्त जीवनी

लालू यादव की संक्षिप्त जीवनी – लालू प्रसाद यादव एक भारतीय राजनेता हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई। कई अहम पदों पर लालू प्रसाद यादव ने कार्य किया है। लालू प्रसाद यादव ने खुद की अपनी एक पार्टी भी बनाई जिसका नाम राष्ट्रीय जनता दल है।

लालू यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व रेल मंत्री और लोकसभा के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं। यूपीए सरकार में लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे। लालू प्रसाद यादव की पत्नी का नाम राबड़ी देवी है। राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

लालू यादव की संक्षिप्त जीवनी – Lalu Prasad Yadav Short Biography

लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के पुलवारिया, गोपालगंज में हुआ था। लालू यादव कला विषय से स्नातक हैं और लॉ में भी उन्होंने स्नातक किया है। लालू यादव की कुल संपत्ति लगभग 3 करोड़ है।

लालू यादव का परिवार और पत्नी

लालू प्रसाद यादव के पिता का नाम कुंदन राय था। लालू प्रसाद की माता का नाम मराचिया देवी था। लालू यादव कुल 5 भाई बहन थे। लालू यादव की पत्नी का नाम राबड़ी देवी है। लालू और राबड़ी को कुल 7 बेटी और दो बेटा है। लालू यादव की कुल 7 बेटियां हैं।

लालू यादव का राजनीतिक सफर

लालू प्रसाद यादव बिहार के सक्रिय नेता रहे हैं। 1977 में लालू यादव जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में चुने गए थे। 1990 में लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बने। बाद में 1997 में उन्होंने चारा घोटाले मामले में इस्तीफा दे दिया। 2013 में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा चारा घोटाले में 14 साल की कारावास और 60 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

लालू यादव को 2013 में लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में 2014 में जदयू के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव में 81 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने। हालांकि यह गठबंधन 2017 में टूट गया और लालू प्रसाद यादव की पार्टी फिर से विपक्ष में आ गई। लालू यादव की कुल शुद्ध संपत्ति 3.05 करोड़ है। उत्तरदायित्व के तौर पर लालू यादव को कुल 16.27 लाख रुपये की संपत्ति है।