सोनिया गांधी संक्षिप्त बायोग्राफी – Sonia Gandhi Short Biography

0
452
सोनिया गांधी संक्षिप्त बायोग्राफी
सोनिया गांधी संक्षिप्त बायोग्राफी

सोनिया गांधी संक्षिप्त बायोग्राफी – भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी का नाम हर कोई जानता है। सोनिया गांधी 1998 के बाद से ही भारत की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी को राजनीति में आने के लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रेरित किया था। औपचारिक रूप से सोनिया गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में 1997 या 1998 में चुनी गईं।

सोनिया गांधी संक्षिप्त बायोग्राफी और निजी जीवन

सोनिया गांधी का पूरा नाम अन्टोनिया एड्विज अल्बीना मैनो है। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को लूसिआना, वेनेटो, इटली में हुआ था। सोनिया गांधी की शादी भारत में कांग्रेस नेता तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ हुई थी। सोनिया गांधी को एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम राजीव राहुल गांधी है और बेटी का नाम प्रियंका गांधी है। दोनों ही बच्चे भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। वर्तमान में सोनिया गांधी का पता 10 जनपद नई दिल्ली है।

वैसे तो सोनिया गांधी इटली की रहने वाली हैं, लेकिन अब वह भारतीय नागरिक भी हो चुकी हैं। सोनिया गांधी के पिता का नाम स्टीफानो माइनो और माता का नाम पाओला माइनो है। सोनिया गांधी अपने बचपन के दिनों में फुटबॉल खेलना बहुत पसंद करती थीं और वह अपने पड़ोस के बच्चों के साथ फुटबॉल खेला करती थीं। शादी से पहले हुए वेलिंगटन क्रिसेंट हाउस में बच्चन परिवार के साथ भी रही थी।

सोनिया गांधी की शादी

26 जनवरी 1968 को सोनिया गांधी की राजीव गांधी से सगाई हुई थी और 25 फरवरी 1968 को बसंत पंचमी के दिन दोनों का विवाह हुआ था। बता दें कि दशकों पहले इसी दिन इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी की भी शादी हुई थी। वर्तमान में सोनिया गांधी की शुद्ध संपत्ति 9.29 करोड़ है। 1999 में सोनिया गांधी ने अमेठी, उत्तर प्रदेश और बेल्लारी, कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटों से चुनाव जीत गईं।

सोनिया गांधी की राजनीतिक सफर

बाद में 2004 में हुए लोकसभा चुनावों में उन्होंने रायबरेली, उत्तर प्रदेश लोकसभा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की। 16 मई 2004 को उन्हें संयुक्त राष्ट्र प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए जो कि 15 पार्टी का गठबंधन सरकार था, उसकी नेता चुनी गईं। 2006 में हुए लोकसभा चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली, उत्तर प्रदेश से फिर से निर्वाचित होकर संसद पहुंची।

2009 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्वाचित हुईं थीं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में चौथे कार्यकाल के लिए भी सोनिया गांधी को रायबरेली सीट से जीत मिली थी और वहां से वह संसद पहुंची थी। वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं।