शकरकंद खाने के नुकसान (Sweet Potato Side Effects) क्या-क्या होते हैं?

0
367
शकरकंद खाने के नुकसान
शकरकंद खाने के नुकसान क्या-क्या होते हैं?

Sweet Potato Side Effect: शकरकंद खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। शकरकंद को कच्चा और पकाकर भी खाया जाता है। शकरकंद को पकाने के बाद शकरकंद का स्वाद मीठा हो जाता है। हालांकि शकरकंद खाने के फायदे (Shakarkand ke Fayde) होने के साथ-साथ इसके काफी नुकसान (Shakarkand ke Nuksan) भी होते हैं। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि शकरकंद खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

शकरकंद खाने के नुकसान – Sweet Potato Side Effect

किडनी स्टोन (Kidney stone) की समस्या- शकरकंद खाने से किडनी स्टोन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। शकरकंद में ज्यादा मात्रा में ऑक्सोलेट होता है जो एक तरह का कार्बनिक अम्ल है। यह कार्बनिक अम्ल गुर्दे की पथरी (Kidney stone) की समस्या को और बढ़ा सकता है। इससे आने वाले समय में किडनी स्टोन की समस्या पैदा हो सकती है।

शरीर में एलर्जी (Allergies in the body)- शकरकंद का ज्यादा सेवन करने से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। शकरकंद में मेलिटोन युक्त पदार्थ पाया जाता है। मेलिटोन कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या दे सकती है।

पेट संबंधी समस्या- शकरकंद का ज्यादा सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। शकरकंद में मेनिटोल जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है, वह मौजूद होता है। इसे शुगर अल्कोहल भी कहा जाता है। इससे पेट दर्द और पेट में सूजन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

सिर दर्द की समस्या (headache problem)- आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सही तरीके से खाना नहीं खाने से सिरदर्द और शरीर में अन्य तरह की समस्याएं होने लगी है। कुछ लोगों को शकरकंद का सेवन करने से सिरदर्द की समस्या (headache problem) हो सकती है। शकरकंद में विटामिन-ए की मात्रा प्रचुर होती है। विटामिन-ए की अधिकता होने से सिरदर्द और दाने निकलने जैसी समस्याएं हो सकती है।

नोट- यह एक सामान्य जानकारी है। इसपर इंडिया हंट किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता है। किसी भी प्रकार के अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।