कच्चा मटर खाने के फायदे होते हैं बहुत, जानेंगे तो रोज खाएंगे

मटर में आयरन, जिंक, मैग्नीज, तांबा इत्यादि पाया जाता है जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। मटर में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे हमारा शरीर कई बीमारियों से मुक्त रहता है।

0
415
कच्चा मटर खाने के फायदे होते हैं बहुत
कच्चा मटर खाने के फायदे होते हैं बहुत

कच्चा मटर खाने के फायदे- कच्चा मटर का प्रयोग सब्जी बनाने के साथ-साथ दाल बनाने और सलाद में भी किया जाता है। मटर का उपयोग पुलाव में भी किया जाता है। बहुत कम लोगों को पता होता है कि कच्चा मटर खाने से कई फायदे होते हैं? बता दें कि कच्चे मटर में मौजूद न्यूट्रिशन न्यूट्रिएंट्स वजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ साथ यह दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

कच्चा मटर खाने के फायदे- benefits of eating green peas

हरी मटर में भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के लिए काफी लाभदायक होता है। कच्चा मटर ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ भी बहुत ही प्रभावी ढंग से काम करता है। इसलिए कच्चे मटर का सेवन जरूर करना चाहिए। कच्चे मटर को आप दाल में मिलाकर भी खा सकते हैं।

मटर में वजन को नियंत्रित करने के गुण पाए जाते हैं। इसमें लोग कैलोरी और लो फैट होता है जोकि वजन को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ साथ कच्चे मटर में फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक पाई जाती है। इसलिए भोजन में कच्चे मटर का सेवन अवश्य करना चाहिए।

मटर में आयरन, जिंक, मैग्नीज, तांबा इत्यादि पाया जाता है जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। मटर में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे हमारा शरीर कई बीमारियों से मुक्त रहता है।

शरीर का कोई छोटा हिस्सा जल गया है तो वहां पर हरे मटर के दानों को पीसकर लगाने से जलन में बहुत ही राहत मिलती है। हरी मटर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से रोकती है। इसके सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है।

पेट में कैंसर की समस्या होने पर कच्चा मटर एक कारगर औषधि के रूप में काम करता है। एक अध्ययन में पता चला है कि कच्चे मटर में काऊमेस्ट्रोल पाया जाता है जो शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करता है। हरी मटर खाने से शरीर में भरपूर एनर्जी रहती है।

मटर में फोलिक एसिड भी मौजूद होते हैं। यह पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ गर्भवती महिला को भरपूर पोषण भी देता है। गर्भवती महिलाओं को खाने में हरी मटर शामिल करने की सलाह दी जाती है। कच्चा मटर का सेवन करने से हार्ट से संबंधित बीमारियां भी कम होती है।

कच्चा मटर में प्रोटीन और फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो शरीर में मौजूद शुगर की लेवल को कम करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज के खतरों से ही बचा जा सकता है।

नोट- ऊपर दिए गए जानकारी मात्र लोगों को जागरूक करने के लिए है। किसी भी बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की उचित सलाह अवश्य लें।