सेब खाने के फायदे – सुबह खाली पेट सेब खाने के होते हैं गजब फायदे

0
442
सेब खाने के फायदे
सेब खाने के फायदे

सेब खाने के कई फायदे होते हैं। सेब दुनिया में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है। सेब में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसमें बीमारियों से लड़ने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। सेब में शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। संतरा खाने के फायदे के बारे में तो आप जानते ही होंगे। संतरे की तरह सेब भी एक मौसमी फल है।

सेब का नियमित सेवन करने से शरीर के भीतर मौजूद कई विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। अपने बेहतरीन गुणों के कारण सेब को जादुई फल भी कहा जाता है। सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं।

रोजाना सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। सुबह खाली पेट सेब खाने से कुछ दिक्कतें हो सकती है। खाली पेट सेब खाने से पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए सेब को सुबह नाश्ते के एक घंटे बाद ही खाना बेहतर होता है।

सेब खाने के फायदे – Benefits of Apple

  1. सेब खाने से बढ़ती उम्र की वजह से मस्तिष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने में मदद मिलती है।
  2. सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। यह पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करते हैं।
  3. सेब का नियमित सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
  4. सेब को रोजाना खाने से टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है।
  5. सेब का सेवन दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। सेब खान से कब्ज की समस्या नहीं होती है।
  6. सेब वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। सेब का नियमित इस्तेमाल करने से वजन नियंत्रित रहता है।
  7. सेब में विटामिन-सी पाया जाता है। इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है। सेब खाने के हड्डियों को ताकत मिलती है।