डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए इन फलों को कहें बाय-बाय

0
190
डायबिटीज की बीमारी से कैसे बचें
डायबिटीज की बीमारी में इन फलों को ना खाएं

डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का प्रयोग करते हैं। खाने में अन्न को छोड़कर फलों का सेवन करते हैं। फल हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होते हैं, लेकिन इनके सेवन से डायबिटीज की बीमारी में उपयोगी नहीं होते।

फलों में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा की प्राप्ति होती है और कई बीमारियों से भी हम बचे रहते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज सोच-समझकर ही फलों का सेवन करें। कई फल ऐसे होते हैं जिनमें अधिक मात्रा में चीनी पाई जाती है।

डायबिटीज में इन फलों का सेवन से करें परहेज

आम का सेवन – आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। आम का सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित लोगों का शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह लिए आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

अंगूर का सेवन – अंगूर का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के घातक हो सकता है। अंगूर में भी शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यदि अंगूर का सेवन ज्यादा करते हैं तो आपका शुगर लेवन बढ़ जाएगा और आप मुश्किल में पड़ जाएंगे।

चेरी का सेवन – चेरी फल में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक कप चेरी में शुगर की मात्रा करीब 18 ग्राम होती है। डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही चेरी के सेवन की सलाह दी जाती है। चेरी खाना ही है तो मीठी चेरी की जगह खट्टी चेरी का सेवन करना चाहिए।

नाशपाती का सेवन – आम की तरह नाशपाती में शुगर बहुत मात्रा में होता है। लेकिन नाशपाती ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। नाशपाती के सेवन से डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को डॉक्टर की सलाह से नाशपाती का सेवन करना चाहिए।