धनिया पत्ती के फायदे – महक बढ़ाने के साथ-साथ खाने को स्वादिष्ट भी बनाता है

0
309
धनिया पत्ती के फायदे
धनिया पत्ती के फायदे

धनिया पत्ती के फायदे (Benefits of Coriander Leaves) – किसी भी प्रकार के खाने की चीजों में धनिया की पत्ती डालने से खाने का स्वाद में चेंज आ जाता है। खाना और भी स्वादिष्ट हो जाता है। हरा धनिया डालने से भोजन और भी स्वादिष्ट और लाजवाब बन जाता है। धनिया को सलाद में डालकर या धनिया पत्ती की चटनी पीसकर भी प्रयोग में लाया जाता है। आइए जानते हैं धनिया पत्ती के फायदे के बारे में –

धनिया पत्ती के फायदे – Benefits of Coriander Leaves

डायबिटीज के लिए फायदेमंद – हरा धनिया ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होता है। डाइबिटीज रोगियों के लिए हरा धनिया किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं होता है। हरा धनिया को रोजाना इस्तेमाल करने से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर – हरा धनिया पत्ती (Benefits of Coriander Leaves) में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरा धनिया में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल होते हैं। इसके अलावा धनिया में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन-सी की भी पर्याप्त मात्रा पाया जाता है।

पाचन शक्ति करे ठीक – हरा धनिया आपके पाचन शक्ति को भी ठीक करता है। यह न सिर्फ पेट की समस्याओं को खत्म करता है बल्कि पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता है। पेट में दर्द होने पर आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर पीने से पेट दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

खून की कमी या एनीमिया में फायदेमंद – धनिया शरीर में खून की कमी को खत्म करने का भी काम करता है। हरा धनिया शरीर में खून को बढ़ाता है। साथ ही इसमें आयरन भी भरपूर होता है, इसलिए यह एनीमिया को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा हरा धनिया में एंटीऑक्सीएडेंट, मिनरल, विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर होता है। इसके कारण धनिया कैंसर से भी बचाव करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार – हरा धनिया पत्ती (Benefits of Coriander Leaves) में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना हरा धनिया का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार – हरा धनिया शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करने में सहायक होता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते हैं। कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति को धनिया के बीजों को उबालकर इसके पानी को पीना फायदेमंद हो सकता है।