टमाटर खाने के फायदे, जानिए टमाटर खाने के इन 10 फायदों को

0
295
टमाटर खाने के फायदे
टमाटर खाने के फायदे

टमाटर खाने के क्या फायदे होते हैं? भारत में टमाटर को कई प्रकार से खाया जाता है। टमाटर का सेवन सब्जी के रूप में या सलाद के रूप में ज्यादा किया जाता है। टमाटर में विटामिन सी और पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। टमाटर को सूप के तौर पर और चटनी के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।

टमाटर खाने के 10 फायदे – Benefits of Tomato

1. सुबह-सुबह उठकर बिना पानी पिए पका टमाटर खाना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।

2. अगर बच्चे को सूखा रोग हो जाए तो प्रतिदिन एक गिलास टमाटर का जूस पिलाने से बीमारी में आराम मिलता है।

3. बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए टमाटर बहुत ही फायदेमंद होता है। टमाटर को पकाकर या कच्चा दोनों तरीके से खाया जा सकता है।

4. मोटापा से परेशान व्यक्ति के लिए टमाटर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। प्रतिदिन एक से दो गिलास टमाटर का जूस पीने से वजन घटता है।

5. गठिया से पीड़ित रोगी के लिए टमाटर बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना टमाटर का जूस अजवाइन के साथ मिलाकर पीने से गठिया के दर्द में काफी आराम मिलता है।

6. गर्भवती स्त्रियों के लिए टमाटर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। टमाटर में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो गर्भवती स्त्रियों के लिए काफी अच्छा होता है।

7. पेट में कीड़े हो जाएं तो सुबह खाली पेट टमाटर में काली मिर्च मिलाकर खाने से काफी फायदा होता है।

8. कच्चा टमाटर खाने से भी फायदा होता है। कच्चा टमाटर में काला नमक मिलाकर खाने से चेहरे पर लालिमा आती है। चेहरा स्वस्थ रहता है।

9. टमाटर के गूदे को निकालकर चेहरे पर रगड़ने से चेहरे पर निखार आता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से चेहरे चमकदार बनते हैं।

10. टमाटर के नियमित सेवन से डायबिटीज में काफी फायदा होता है। टमाटर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसके साथ-साथ त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं का इलाज भी टमाटर है।

नोट- एक सामान्य जानकारी है। दिए गए तथ्यों पर इंडिया हंट दावा नहीं करता। उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।