सोयाबीन खाने के फायदे – प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन के फायदे होते हैं जबरदस्त

0
529
सोयाबीन खाने के फायदे
सोयाबीन खाने के फायदे

सोयाबीन खाने के फायदे (benefits of eating soybeans) – सोयाबीन शाकाहारी खाना पसंद करने वालों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अंकुरित सोयाबीन खाने के फायदे भी कई होते हैं। सोयाबीन को लोग सब्जी की तरह ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

सोयाबीन खाने के फायदे – benefits of eating soybeans

सोयाबीन खाने के कई फायदे हैं। यहां पर हम आपको जानकारी दे रहे हैं ऐसे ही कुछ फायदे के बारे में। इसे जानने के बाद आप सोयाबीन जरूर खाना पसंद करेंगे।

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद

मधुमेह की समस्या यानि डायबिटीज शुगर युक्त खाना खाने से होती है। सोयाबीन में कार्बोहाइड्रेट और वसा की मात्रा कम होता है, जो मधुमेह की समस्या के लिए जिम्मेदार तत्वों में से एक है। इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए सायोबीन खाना फायदेमंद और लाभकारी हो सकती है। सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

सोयाबीन खाना आपकी हड्डियों के फायदेमंद हो सकता है। महिलाओं को अक्सर घुटनों और कमर दर्द की शिकायत रहती है। ऐसा कमजोर हड्डियों की वजह से होता है। सोयाबीन में मौजूद विटमिन, मिनरल, कैल्शियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और हृदय रोग में फायदेमंद होते हैं। सोयाबीन खाने से रक्त संचार नियमित रहता है। इसलिए सोयाबीन का सेवन हृदय के लिए काफी फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में सहायक

कई अध्ययनों ने इस बात का खुलासा किया है कि सोयाबीन खाने से शरीर का वजन और चर्बी कम होता है। सोयाबीन में प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त होती है और इसे पचाने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इससे शरीर में एनर्जी का उपयोग होता है और वसा बनने से भी रोकता है, जो पोटापा के लिए जिम्मेदार है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे

सोयाबीन खाने के फायदे में यह भी एक बड़ा फायदा है। सोयाबीन खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। सोयाबीन के बीज में आइसोफ्लेवोंस पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करते हैं।

नींद की समस्या और अवसाद में फायदेमंद

सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन हार्मोन का गुण मौजूद होता है जो एस्ट्रोजन हार्मोन जैसा ही होता है। यह नींद में वृद्धि करता है। नींद की समस्या से पीड़ित लोगों को लिए सोयाबीन फायदेमंद हो सकता है। सही तरीके से नींद पूरी होने से अवसाद की समस्या भी खत्म हो सकती है। इसलिए सोयाबीन का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

स्कीन के लिए फायदेमंद

सायोबीन खाने के फायदे में एक यह फायदे भी शामिल हैं। सोयाबीन के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी व कोलेजन जोकि प्रोटीन का एक समूह होता है, पाए जाते हैं। यह स्कीन को हमेशा जवां रखने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायेदमंद

सोयाबीन का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। सोयाबीन के बीज में फाइबर, विटामिन-बी, विटामिन-सी और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह बालों को मजबूती देते हैं। इसमें आयरन की मात्रा होती है जो बालों को झड़ने से रोकते हैं।

सोयाबीन को कैसे खाना चाहिए?

सोयाबीन खाने के फायदे जानने के बाद अब जानेंगे कि सोयाबीन को कैसे खाना चाहिए? सोयाबीन का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। सायोबीन को सब्जी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन लोगों को गाय का दूध नहीं पचता है, वे सोया मिल्क का उपयोग कर सकते हैं। सोयाबीन से बड़ी बनाई जाती है। सोयाबीन बड़ी की सब्जी बना सकते हैं।

सोयाबीन को सूप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सोयाबीन को अंकुरित चने की तरह भी खा सकते हैं। सोयाबीन की तेल निकालकर सेवन किया जा सकता है। इस प्रकार सोयाबीन को कई तरीकों से उपयोग में लाया जा सकता है।