मीशा अय्यर संक्षिप्त बायोग्राफी – Miesha Iyer Short Biography Hindi

0
476
मीशा अय्यर बायोग्राफी
मीशा अय्यर बायोग्राफी इन हिंदी

मीशा अय्यर बायोग्राफी – मीशा अय्यर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। मीशा अय्यर ने कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया है। मीशा को अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, मराठी, तमिल और कन्नड़ भी आती है। मीशा बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक कॉमर्शियल वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

मीशा अय्यर इन दिनों बिगबॉस सीजन 15 में प्रतिभागी के रूप में शो में तहलका मचा रही हैं। बिग बॉस में मीशा अय्यर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। मीशा अय्यर का निक नाम मिशु है। उनका जन्म 5 अप्रैल 1994 को मुंबई, भारत में हुआ। इस साल बिग बॉस की ओटीटी वर्जन भी आया था। बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल बनी थीं।

मीशा अय्यर ने मैरी इमैक्युलेट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से अपनी स्कूलिंग की। एमिटी यूनिवर्सिटी, मुंबई से उन्होंने स्नातक में शिक्षा हासिल की है। 2021 में मीशा अय्यर की उम्र 27 साल है। उनके पिता एक बिजनसमैन हैं और माँ साक्षी अय्यर फैशन इंडस्ट्री में काम करती हैं।

मीशा अय्यर बायोग्राफी और मॉडलिंग करियर – Miesha Iyer Modelling Career

मीशा अय्यर ने अपनी मॉडलिंग करियर की शुऊआत 21 साल की उम्र में विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर की। मीशा ने साल 2017 में विक्रम भट्ट निर्देशित लोकप्रिय वेब सीरीज ‘हद’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2018 में मीशा अय्यर ने एमटीवी रियलिटी टीवी शो ‘ऐस ऑफ़ स्पेस’ के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। हालांकि वह शो के 71वें दिन बाहर हो गई थीं।

साल 2020 में फिर से मीशा अय्यर को एमटीवी के ही एक अन्य रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में मौका मिला। इस शो में मीशा को अपने सहप्रतिभागी आशीष भाटिया के साथ फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया था। इसके बाद 2021 में भारतीय टीवी रियलिटी शो बिगबॉस के सीजन 15 में हिस्सा लेने का मौका मिला।

मीशा अय्यर की कुल संपत्ति $ 2 मिलियन से ज्यादा है। उनके पास कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मीशा अय्यर का मुंबई के बिजनेसमैन के बेटे के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने का मामला भी सामने आया था। हालांकि उन्होंने इस बारे में कभी कुछ नहीं बताया।