दिव्या अग्रवाल बायोग्राफी – दिव्या अग्रवाल मुख्य रूप से टेलीविजन अभिनेत्री, डांसर और मॉडल हैं। दिव्या का असली नाम Divya Sanjay Agarwal है। उनका जन्म 4 दिसंबर 1992 को नवी मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। दिव्या अग्रवाल की उम्र साल 2021 के अनुसार 28 साल है।
दिव्या अग्रवाल ने Journalism में मास्टर डिग्री हासिल किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से पूरी की। उच्च शिक्षा सानपाड़ा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी, कैनेडियन यूनिवर्सिटी, दुबई से पूरी की। उन्हें बाइक चलाना और डांस करना बहुत पसंद है।
Divya Agarwal की मुख्य पेशा मॉडलिंग, एंकरिंग, डांस कोरियोग्राफर है। वो एक अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत एमटीवी स्प्लिट्सविला (2017) से की। एमटीवी स्प्लिट्सविला (2017) एक टीवी कार्यक्रम था। दिव्या अग्रवाल अविवाहित हैं लेकिन उनका नाम प्रियांक शर्मा एवं वरुण सूद के साथ जुड़ चुका है।
Big Boss OTT Winner दिव्या अग्रवाल की बायोग्राफी और फिल्मी सफर
दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस सीजन 14 के ओटीटी वर्जन में हिस्सा लिया और उन्होंने 18 सितंबर 2021 को Big Boss OTT Winner का खिताब अपने नाम कर लिया। बिगबॉस ओटीटी का फाइनल खत्म होने के बाद दिव्या को शो का विजेता घोषित किया गया। उन्हें Big Boss OTT Trophy के साथ-साथ 25 लाख रुपए इनाम में भी मिला।
बता दें कि दिव्या को मुख्य रूप से एमटीवी इंडिया के कई रियलिटी शो में भाग लेने के लिए जाना जाता है। दिव्या ने हॉरर वेब सीरीज रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स के सीजन 2 में काम किया है। यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई।
दिव्या अग्रवाल के पसंदीदा अभिनेता हृतिक रोशन हैं। दिव्या को डार्क चॉकलेट बहुत पसंद है और उन्हें वाइन पीना बहुत पसंद है। दिव्या अग्रवाल ने अपनी करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के रूप में की। बाद में उसने 1 साल के लिए टेरेंस लुईस डांस इंस्टीट्यूट में डांस सीखा और फिर खुद का डांसिंग स्कूल खोला जिसका नाम एलिवेट डांस इनसिट्रेट था।