घी खाने के फायदे (Benefits of Ghee) और नुकसान क्या होते हैं?

0
571
घी खाने के फायदे और नुकसान
घी खाने के फायदे और नुकसान

इस लेख में जानेंगे कि घी खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या होते हैं? घी को अमृत समान माना गया है। गाय का घी सबसे उत्तम माना गया है। घी के सेवन से हम जवान और ताकतवर दिखाई देते हैं। घी में ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो वजन घटाने में सहायता करते हैं।

घी का सेवन करने से हमारे शरीर में स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है और यह हार्मोन को भी संतुलित करने में मदद करता है। घी हमारे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है। घी में विटामिन-ए और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

घी में कौन-कौन से पोषक तत्त्व होते हैं?

देसी घी में विटामिन-A, विटामिन-E, विटामिन-K2, विटामिन-D, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि घी खाने के क्या फायदे होते हैं और क्या-क्या नुकसान होते हैं?

घी खाने के फायदे – Benefits of Ghee

शरीर की ऊर्जा के बनाए रखे – घी खाने के फायदे की बात करें तो घी खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर सामान्य रहता है। हम दिनभर में काम करने के बाद भी कम थकान महसूस करते हैं। इसके अलावा सर्दियों में घी का सेवन करने से यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

वजन करने में सहायक – घी वसा में घुलनशील विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। वैसे तो वसा वजन को बढ़ाने का काम करता है लेकिन यदि आप जंक फूड की जगह घी का इस्तेमाल करते हैं यह बहुत हद तक फायदेमंद होता है।

कब्ज में दिलाए राहत – घी खाने के अन्य फायदे भी हैं। घी खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। एक से दो चम्मच घी को एक कप गर्म दूध के साथ पीने से कब्ज में राहत मिलती है। इसके साथ-साथ घी हमारी आंतों की दीवारों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद – आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, घी खाने से खून में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। नियमित और संतुलित मात्रा में घी खाने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलता है। इससे दिल से संबंधित समस्या होने की संभावना कम होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद – गाय का घी खाने से गर्भवती महिलाओं को फायदा होता है। गर्भावस्था के दौरान गाय का देसी घी का सेवन करने से माँ और बच्चा दोनों को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होता है। देसी घी शिशु के मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद – घी में विटामिन – ए पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है।

कैंसर से करें बचाव – नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) की वेबसाइट पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, घीर में कैंसर के असर को कम करने के गुण पाए जाते हैं। देसी घी में लिनोलिक एसिड मौजूद होता है जो कोलन कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है।

घी खाने के नुकसान – Side Effect of Ghee

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गाय का घी सर्वोत्तम होता है। लेकिन किसी भी चीज का सेवन सही तरीके से नहीं करने से फायदे के स्थान पर नुकसान होता है। उसी तरह घी खाने के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं घी खाने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।

1. घी का अधिक सेवन करने से पीलिया, हेपेटाइटिस, फैटी लीवर की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

2. सर्दी और कफ के दौरान घी नहीं खाना चाहिए। यह सर्दी और कफ को और बढ़ा सकता है।

3. ज्यादा मात्रा में घी खाने से अपच और दस्त हो सकता है। यदि आपको पित्त की समस्या है तो घी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पीलिया होने का खतरा बढ़ जाता है।

4. घी का ज्यादा सेवन वजन को बढ़ा सकता है। प्रतिदिन 3 से 5 ग्राम ही घी का सेवन करना चाहिए। घी खाने से बाद एक कप गर्म पानी पीना चाहिए।

5. गर्भवत्ती महिलाओं को ठंड और उपच की समस्या होने पर घी का सेवन करने से बचना चाहिए। यदि घी खाने के बाद अपच या पेट में भारीपन लगे तो एक कप गर्म पेय पदार्थ या कम वसा युक्त छाछ का सेवन कर सकते हैं।