केला खाने के फायदे और नुकसान क्या होता है? Benefits of Banana

0
526
केला खाने के फायदे और नुकसान क्या होता है
केला खाने के फायदे और नुकसान क्या होता है

Benefits of Banana – केला सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है और यह बड़ी आसानी से ज्यादा मात्रा में उपलब्ध होता है। विश्व में केले की कुल 300 से अधिक किस्में पाई जाती है। केला खाने के कई फायदे होते हैं और नुकसान भी। केला को सबसे ज्यादा युगांडा देश में खाया जाता है।

केला का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है। केला को चिकित्सा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। भारत में केले के पैदावार की बात करें तो यह सभी जगह पाया जाता है। भारत में केला का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। दूसरे नंबर पर चीन आता है। आइए जानते हैं केले से जुड़े हेल्थ टिप्स के बारे में।

केला खाने के फायदे – Benefits of Banana

हृदय के लिए फायदेमंद – केला खाना हृदय के लिए फायदेमंद होता है। केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे दिल को स्वस्थ रखता है। केला ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। केला में फाइबर भी पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

दिल का दौरा करे कम – केला का सेवन करने से दिल का दौरा या स्टोक की समस्या भी कम होता है। केला खाने से शरीर में खून पतला होता है और यह हृदय के बाहरी परत में से वसा को कम करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद – केला खाना हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। केले में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। केला हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम करता है। पोटैशियम होने से केला हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदा करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद – केला का सेवन डायबीटीज की समस्या में फायदेमंद होता है। यदि आपको डायरिया की बीमारी है तो केला का सेवन करना चाहिए। केला में पाया जाने वाला फाइबर बाउल मूवमेंट को नियंत्रित करता है जो डायरिया में फायदा करता है।

एनीमिया से करे बचाव – केला का सेवन करने से एनीमिया जैसी घातक बीमारी से भी बचा जा सकता है। एनीमिया का ऐसी बीमारी है जो लाल रक्त कोशिकाओं को कम कर देता है। केले में पाया जाने वाला फोलेट एनीमिया में काफी राहत देता है।

याददाश्त बढ़ाए – केला में विटामिन-बी6 पाया जाता है जो दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। यह याददाश्त को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा केला खाने से शरीर में ऊर्जा बढ़ जाती है। यदि आपको तुरंत एनर्जी चाहिए तो केला का सेवन करना चाहिए। साथ ही केला रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, आंखों के लिए और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

केला खाने के नुकसान – Side Effect of Banana

1. केला अधिक मात्रा में खाने से फायदे के स्थान पर नुकसान भी हो सकता है। ऊपर आपने जाना कि केला खाने के क्या फायदे होते हैं? आइए जानते हैं केला खाने के नुकसान के बारे में।

2. केला में पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए केला का सेवन अधिक करने से हाइपर कलोमिया की समस्या हो सकती है।

3. बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर केला में पाया जाता है। ऐसे में केला का सेवन अधिक करने से पेट में गैस की समस्या, पेट फुलने की समस्या हो सकती है।