सुबह-सुबह सांप को देखना – जानें क्या होता है इसका मतलब

0
27691
सुबह सांप को देखना
सुबह- सुबह सांप को देखना

सुबह को सांप देखने का मतलब – हमारे जीवन में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। अचानक सांप को देखना भी हमारे लिए काफी डरावना होता है। सुबह के समय सांप देखना, यह भी एक शुभ या अशुभ अनुभव हो सकता है। कई बार हम सपने में सांप देखते हैं तो घबरा जाते हैं।

दिनों की जब हम बात करते हैं तो सोमवार को सबसे शुभ माना जाता है। वहीं शनिवार के दिन को लेकर अक्सर अशुभ मानते हैं। लोगों में मन ऐसी आशंका होती है कि शनिवार को कोई भी काम करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का होता है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। लेकिन शनिदेव की पूजा करने से नकारात्मकता दूर होती है। भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त करना है कि शनिवार के दिन उनकी पूजा अवश्य करनी चाहिए।

वहीं शनिवार को यदि सांप दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ होता है। इससे घबराने के बजाय आप खुश हो जाएं कि आपको शनिवार के दिन सांप का दर्शन हुआ है। यदि कोई व्यक्ति किसी कार्य से बाहर जा रहा हो और उस समय उसे सांप के दर्शन हो जाए तो यह शुभ होता है। उस व्यक्ति का काम बड़ी आसानी से पूरा जाएगा, ऐसा माना जाता है।

सुबह-सुबह सांप देखना भी शुभ होता है। यदि आपको सुबह में सांप दिखे यह शुभ संकेत होता है। नाग देवता को भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि सुबह-सुबह अगर किसी को सांप या नाग देव दिख जाए उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। व्यक्ति का कोई भी काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जाता है।

यदि किसी के घर में शनिवार के दिन सांप दिख जाए तो उसे मारना नहीं चाहिए। सांप को किसी दूसरे स्थान पर छोड़ दें। नाग देवी-देवाताओं की देवी हैं मां मनसा देवी। ऐसे में सांप को मारने से माता का क्रोध आपको झेलना पड़ सकता है।