तुलसी पानी के फायदे – गले की खराश में दिलाए आराम, जानिए अन्य फायदे

0
321
तुलसी पानी के फायदे
तुलसी पानी के फायदे

तुलसी के फायदे के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन तुलसी के पानी से भी कई तरह के फायदे होते हैं। तुलसी पानी के फायदे की बात करें तो यह गले की खराश में आराम दिलाता है और खांसी तथा जुकाम के अलावा गले में दर्द और सूजन में भी लाभ पहुंचाता है। बारिश के मौसम में सर्दी जुकाम होना आम बात होती है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी से इन समस्याओं से राहत पाया जा सकता है।

गले में खराश का क्या है प्रमुख कारण

कई बार वायरस और बैक्टीरिया के कारण हमारे गले में संक्रमण हो जाता है। इसे गले में कई प्रकार की समस्याएं हो जाती है। गले में दर्द होना, गले में सूजन, सर्दी खांसी और निगलने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती है। इसके अलावा ठंड के मौसम में ठंडा पेय पदार्थ, अधिक खट्टा और अधिक तेल युक्त खाना खाने से भी गले में खराश की समस्या होती है।

गले में खराश की समस्या को कैसे दूर करें?

गले में खराश की समस्या को शरीर के विषैले पदार्थ अधिक बढ़ा देते हैं। इसलिए उन्हें शरीर से बाहर निकालने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेना चाहिए। प्यास लगने पर हमेशा गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। मसालेदार खाने और चिकनाई युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए। दही और छाछ अन्य ठंडे पदार्थ का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके साथ-साथ धूम्रपान और तंबाकू शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

तुलसी का पानी पीने से भी खराश की समस्या में काफी आराम मिलता है। तुलसी पानी के फायदे बहुत हैं लेकिन गले की परेशानियों के लिए तुलसी काफी प्रभावी माना गया है। तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें। फिर उसे ठंडा करके माउथवॉश की तरह इस पानी का दिन में तीन से चार बार गरारे करें। इससे गले की खराश की समस्या में काफी लाभ मिलता है।

गले में हल्का दर्द या खराश महसूस हो तो नमक का पानी भी फायदेमंद होता है। इसके लिए चुटकी भर नमक में गुनगुना पानी मिलाकर हर 3 से 4 घंटे पर गरारा करें। इससे खराश की समस्या में लाभ मिलेगा। इसके अलावा रात के समय सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से भी फायदे होते हैं। सर्दियों के मौसम में भाप लेना भी काफी असरदार होता है। इससे खराश की समस्या में आराम मिलता है और सांस लेने में आसानी हो जाती है। यह गले का इन्फेक्शन भी ठीक कर देता है।