भाग्यशाली स्त्री के शरीर में होते हैं यह विशेष लक्षण, पति के लिए होती हैं शुभ

0
2003
भाग्यशाली स्त्री के विशेष लक्षण
भाग्यशाली स्त्री के विशेष लक्षण

भाग्यशाली स्त्री के विशेष लक्षण- वैसे तो प्रकृति के भीतर कोमलता, सुमिता, मधु, प्रिय ऐसे कई प्रकार के भावपूर्ण भावनाएं भरी हुई हैं। अधिकतर महिलाओं में यह भावनाएं होती हैं। लेकिन सारी महिलाएं एक जैसी नहीं होती हैं। महिलाओं के सिर पर जन्म से ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है कि हमेशा कुल की लाज बचानी है। आज हम जानेंगे कि भाग्यशाली स्त्री के कौन-कौन से विशेष लक्षण होते हैं जो घर-परिवार के साथ-साथ पति के लिए भी काफी लकी होती हैं।

पवित्र और भाग्यशाली स्त्री के लक्षण

ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के होठों के ऊपर बाल होते हैं, वह महिलाएं अच्छी होती हैं। धर्म-कर्म, दान-पुण्य में थोड़ी कम होती हैं लेकिन अपने काम खुद करना पसंद करती हैं। जिस लड़की के माथे पर तिल होता है, वह हमेशा खुश रहती हैं। ऐसी लड़कियां बहुत सीधी-सादी होती हैं। हर मोड़ पर परिवार और पति का साथ देती हैं।

शरीर पर हल्के बाल होना- जिन लड़कियों के शरीर पर हल्के-हल्के बाल होते हैं, ऐसी लड़कियों का दामन बहुत ही पवित्र होता है। यह किसी भी परिस्थिति में नहीं डरती और हर जगह जीत हासिल करती हैं। इन लड़कियों में माता सीता जैसे गुण विराजमान होते हैं। ऐसी लड़कियां हमेशा अपने पति के प्रति समर्पित रहती हैं और सच्चे दिल से प्यार करती हैं। यह बहुत ही संस्कारी होती हैं और अपने संस्कार को एक पल के लिए भी नहीं भूलती हैं।

कनिष्ठा उंगली धरती को स्पर्श करे- जिन महिलाओं की पैर की कनिष्ठा उंगली चलते समय धरती को स्पर्श करती है, वह अत्यंत ही शुभ और भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं अपने पति की उन्नति का कारण बनती हैं। ऐसी महिलाएं जिस किसी के साथ भी होती हैं, ऐसा पुरुष जीवन में उन्नति ही करता है।

गहरी नाभि वाली स्त्री- ऐसी महिलाएं भी अत्यंत भाग्यशाली मानी गई हैं जिन महिलाओं की नाभि गहरी होती है। ऐसी महिलाएं जिनके हथेली पर तिल का निशान बनता है, शुभ मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं धनसुख आकर्षक होती हैं। ऐसी स्त्री जिस भी घर में जाती हैं, उस घर के लोग सदैव सुखी और संपन्न रहते हैं।

स्त्री की ठोड़ी पर तिल होना

जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है वह अत्यंत भावुक होती हैं। जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है ऐसी महिलाएं चरित्रवान मानी गई है। ऐसी महिला को पाने की हर पुरुष की कामना होती है। परंतु ऐसी महिला जिस किसी के भी भाग्य में प्रवेश करती है उसके भाग्य का उदय हो जाता है। ऐसी महिला जीवनभर एक ही पुरुष के प्रति निष्ठावान होती हैं। उसी को अपना जीवनसाथी मानती हैं और उसके साथ जिंदगी बिताती हैं।