घर में चूहा होना किस बात का होता है संकेत, सामान्य समझने की ना करें गलती

0
169
घर में चूहा होना
घर में चूहा होना

घर में चूहा होना कोई सामान्य बात नहीं है। भगवान गणेश की सवारी होने के कारण चूहा की कई जगहों पर पूजा भी की जाती है। लेकिन घर में चूहा होना कई अशुभ घटनाओं का भी संकेत देता हैं। यदि आपके घर में बहुत सारे चूहे आते हैं या बहुत सारे चूहे मार जाते हैं तो यह भविष्य में होने वाले अशुभ घटनाओं का संकेत होता है।

जो लोग धर्म को मानने वाले होते हैं उन्हें कभी भी गलती से भी चूहे को नहीं मारना चाहिए। यदि आपके घर में बहुत सारे चूहे हो गए हैं और आप उन चूहों से परेशान हैं तो उन्हें पिंजरे में कैद करके किसी सुनसान जगह पर छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से चूहे को करने का पाप आपके ऊपर नहीं लगेगा। आईए जानते हैं चौहान से जुड़े हुए कुछ शगुन-अपशगुन के बारे में।

– यदि घर में अचानक काले रंग के चौहान की संख्या बढ़ जाए तो यह संकेत होता है कि आपके घर में किसी तरह की मुसीबत आने वाली है।

– घरों में दो-चार चूहे अक्सर दिखाई पड़ते हैं जो आम होते हैं लेकिन यदि इसकी संख्या बढ़ जाए तो यह घर की सुख समृद्धि और शांति के लिए खतरा हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें पिंजरे में पकड़ कर दूर छोड़ देना ही समझदारी है।

– घर में काला चूहा का रात में घूमना और उत्पाद मचाना किसी बीमारी के आने का संकेत होता है। यह इस बात का भी संकेत होता है कि कोई दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

– घर से निकलते समय यदि चूहे द्वारा आपका रास्ता काट दिया जाता है तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे काम में मुश्किलें आती है।

– गणेश के सवारी के रूप में भले ही चूहे की पूजा की जाती है लेकिन यह कई अज्ञानी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जिस घर में चूहा की संख्या बहुत ज्यादा होती है, उसे घर के लोगों की बुद्धि का विनाश हो जाता है और घर में नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है।

– जिंदगी वाली जगह पर और खाने पीने वाली जगह पर चूहे ज्यादा होते हैं। चूहा अधिक होने से घर में संक्रमण होने का खतरा भी होता है। इसलिए यह परिवार की सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।

छछूंदरों का आना होता है शुभ

चूहे के इतर घर में छछूंदर का आना या रहना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार छछूंदर का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि जहां पर छछूंदर रहती है वहां हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उसे घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती है।