सपने में मछली देखना होता है बहुत ही शुभ, मिलता है अदभुत फल

सपने में मछली देखना इस बात का संकेत होता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाला है। आप आने वाले समय में काफी धनवान बन सकते हैं। आपके घर में धन की कभी कोई कमी नहीं रहेगी।

0
2698
सपने में मछली देखना
सपने में मछली देखना, जानें शुभ फल

हिंदू धर्मशास्त्रों में मछली को काफी शुभ बताया गया है। सपने में मछली देखना बहुत ही शुभ होता है। मछली को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। यह माँ लक्ष्मी की अत्यंत ही प्रिय होती है। इसलिए जो व्यक्ति मछली से विशेष स्नेह रखता है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है, उसके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

सपने में मछली देखना इस बात का संकेत होता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाला है। आप आने वाले समय में काफी धनवान बन सकते हैं। आपके घर में धन की कभी कोई कमी नहीं रहेगी। यह भी देखें- सपने में नौकरी लगना और सपने में नौकरी छूटना, जानें मतलब

मछलियाँ कई प्रकार की होती है। सफेद मछली भी होती है और काली मछली भी होती है। इसके अलावा यदि किस्म की बात करें तो मछली की हजारों प्रजातियां इस धरती पर पाई जाती है। भारत में डॉल्फिन मछली गंगा नदी में पाई जाती है। यह मछली अन्य मछलियों की तुलना में काफी समझदार मानी जाती है।

सपने में यदि आपको सफेद मछली दिखाई देती है तो ऐसा माना जाता है कि यह एक शुभ संकेत है। सपने में सफेद मछली देखना किसी वरदान से कम नहीं है। सपने में सफेद मछली को देखने का अर्थ है कि आपको अपने काम में आपार सफलता मिलने वाली है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपका प्रोमोशन हो सकता है और सैलरी भी दोगुनी हो सकती है।

यदि आप अपने जीवन में किसी आर्थिक कष्ट से गुजर रहे हैं। आपको कहीं भी धनलाभ नहीं हो रहा है तो यदि सपने में सफेद मछली आपको दिखाई देता है तो यह शुभ संकेत है। आपकी गरीबी जल्द ही दूर होने का संकेत होता है सपने में सफेद मछली देखना। आपके जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होगी और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।