तिल तेल का दीपक (Sesame Oil Lamp) किस दिन जलाना शुभ होता है?

0
16648
तिल तेल का दीपक
तिल तेल का दीपक (Sesame Oil Lamp) किस दिन जलाना शुभ होता है

लोगों को पूजा के समय दीपक जलाने को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। कई लोग तिल के तेल की दीपक भी जलाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि तिल तेल का दीपक (Sesame Oil Lamp) किस दिन जलाना शुभ होता है? क्या तिल तेल का दीपक घर में जलाना चाहिए?

घर में दीपक जलाने के कई फायदे होते हैं। घर में दीपक जलाने को लेकर कई प्रकार नियम सनातन धर्म में बताए गए हैं। मिट्टी का दीपक सबसे शुभ माना जाता है। कभी भी घर में लोहे का दीपक नहीं जलाना चाहिए। घर में चांदी का दीपक, पीतल की दीपक या मिट्टी का दीपक जलाना शुभ होता है।

तिल के तेल का दीया जलाना चाहिए या नहीं

घर में तिल तेल का दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि तिल तेल का दीपक जलाने से घर में शनि का प्रभाव ज्यादा पड़ सकता है। अगर तिल तेल का दीया जलाना ही है तो शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।

तेल भगवान को प्रिय होता है। वैसे तो घी का दीपक जलाना सबसे उत्तम होता है। आमतौर पर घर में घी या तेल का दीपक ही जलाया जाता है। घर में रोज सुबह और शाम को दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तिल तेल को आध्यात्मिक गतिविधियों में सबसे महत्वपूर्ण तेल में से एक माना गया है। शनिदेव को तिल का तेल अत्यंत ही प्यारा है। इसलिए यदि शनिदेव की पूजा करना हो तो हमेशा तिल के तेल का ही इस्तेमाल करना श्रेष्ठ होता है। शनिवार के दिन तिल तेल का दीया शनिदेव को अर्पित करने से शनि से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं।

भगवान शनिदेव को तिल के तेल का दीया अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। शनिदेव को व्यापार का देवता भी माना जाता है। यदि व्यापार या बिजनेस में नुकसान हो रहा हो या उसमें उन्नति में बाधा उत्पन्न हो रहा हो तो भगवान शनिदेव को शनिवार के दिन उनके बीज मंत्रों का जाप करते हुए तिल तेल का दीपक अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस से संबंधित समस्याओं का निदान होता है।