दीपक में फूल बने (Deepak me Phool) तो हमें क्या काम करना चाहिए?

0
6630
दीपक में फूल बने तो क्या करना चाहिए?
दीपक में फूल बने तो क्या करना चाहिए?

आज हम जानेंगे कि दीपक में फूल बने तो हमें क्या करना चाहिए? बहुत सारे लोग होंगे जिसके दीपक में फूल बनता होगा। किसी के दीपक में फूल बनता होगा तो किसी के दीपक में हृदय जैसी आकृति बनती होगी। कई बार दीपक में फूल नहीं भी बनता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि भगवान आपकी पूजा स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

कैसे हम और ज्यादा भगवान की कृपा या अपने इष्ट देव की कृपा प्राप्त कर सकें? आप में से बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जिनके दीपक में ऐसी आकृति बनता होगा। बहुत सारे लोग ऐसे भी होंगे जिनके दीपक में ओम् की आकृति बनती होगी। किसी के दीपक में हृदय जैसी आकृति बनती होगी। किसी के दीपक में गणेश भगवान बनते होंगे। किसी के दीपक में नाग देवता बनते होंगे। किसी के दीपक में एक बिंदी के आकार की आकृति बनती होगी।

किसी के दीपक में फूल बनता है या पूरा फूल बन जाता है तो यह संकेत होता है कि आप जो भक्ति भाव से, अपने हृदय से भगवान की प्रार्थना करते हैं, भगवान की पूजा करते हैं, उनकी आराधना करते हैं और भगवान भी इस तरह से संकेत देकर आपकी उस आराधना के सफल होने का संकेत दे रहे हैं। भगवान इसके जरिए संकेत देते हैं कि आपकी प्रार्थना, आपकी पूजा उन्होंने स्वीकार कर ली है।

आप भगवान के सामने जिस भाव और श्रद्धा से बैठे हैं और आपके मन में जो भाव है वह श्रद्धाभाव को ईश्वर ने स्वीकार कर लिया है। यह इस बात का भी संकेत होता है कि आपको जो भी इच्छा है वह जल्द ही पूरी हो जाएगी। दीपक में फूल बनना इस बात का संकेत होता है कि भगवान आपकी बातें सुन रहे हैं। कहीं ना कहीं प्रभु आपके आसपास ही हैं। आप एक सामान्य व्यक्ति के स्तर से ऊपर उठ चुके हैं।

दीपक में फूल बने तो क्या करें?

आप जिस भी भगवान की पूजा करते हैं, जैसे- हनुमान जी की पूजा करते हैं तो उनको भोग लगाइए। आप विष्णु भगवान जी की पूजा करते हैं तो उनको भोग लगाइए। आप लक्ष्मी माता की पूजा करते हैं तो शुक्रवार के दिन को खीर अर्पित कीजिए। लेकिन यदि भगवान को भोग अर्पित करने के लिए आपके पास कुछ नहीं है तो आप छोटा सा उपाय भी कर सकते हैं। आप भगवान को चीनी अर्पित कर सकते हैं। इससे भी भगवान प्रसन्न हो जाएंगे।

ईश्वर आपकी भक्ति भाव से और प्रसन्न हो जाएंगे। जो कृपा वह आपके ऊपर बनाए हुए हैं, बाद में कहीं ना कहीं बढ़ोतरी हो जाएगी। जो आशीर्वाद वो आपको दे रहे हैं, जो आशीर्वाद आपके परिवार को दे रहे हैं, उसमें कहीं ना कहीं बढ़ोतरी हो जाएगी और वह कहीं ना कहीं, किसी न किसी रूप में आपको इसका संकेत भी देते हैं। दीपक में फूल बनने पर आप इस उपाय को अवश्य करिएगा। इससे आपके जीवन में बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी और आप पर भगवान की कृपा ऐसे ही बनी रहेगी।