सांप काटने पर प्राथमिक उपचार क्या करें? अपनाएं ये घरेलू उपचार

0
500
सांप काटने पर उपचार
सांप काटने पर प्राथमिक उपचार

सांप काटने पर कई लोग घबरा जाते हैं। घबराहट की वजह से भी कई बार लोगों की जान चली जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में हर साल करीब 5400000 लोग सांप के काटने से अपनी जान गवा देते हैं। सांप के कई प्रजातियाँ पाई जाती है। भारत में सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा को माना जाता है। आइए जानते हैं कि सांप काटने पर प्राथमिक उपचार क्या करना चाहिए।

सांप काटने पर प्राथमिक उपचार – First Aid for Snake Bite

सांप काटने पर क्या करें

सांप काटने पर सबसे पहले जिस जगह पर सांप ने काटा है वहां पर किसी रस्सी या कपड़े से कसकर बांध दें। काटे गए जगह पर इतना कसकर बांधें कि खून का संचार पूरे शरीर में फैलने से रूक जाए। इससे सांप का जहर पूरे शरीर में नहीं फैलेगा। इसके बाद मरीज को किसी नजदीकी अस्पताल ले जाएं तो इलाज कराएं। सांप यदि काट ले तो घबराना बिलकुल नहीं चाहिए। दुनिया में ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते हैं।

सांप काटने पर क्या ना करें

सांप काटने पर घबराएं नहीं। सांप काटने का इलाज है और इसका उपचार हो सकता है। यदि किसी को सांप ने काट लिया है तो उसे अस्पताल ले जाएं। किसी भी प्रकार से अंधविश्वास में ना पड़ें। हमेशा उचित उपचार लेना चाहिए। सांप काटने पर टूर्निकेट न बांधें, बर्फ लगाएं या काटे हुए स्थान पर मालिश करें। स्वयं ही औषधि न करें और न ही कोई मसाला लगाएं। बेहतर और तुरंत इलाज ही एक मात्र जीवन का सहारा है।

सांप काटने से कैसे बचा जा सकता है?

हमेशा बाहर जाते समय बंद जोड़ी जूते पहनें। रात में यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो हमेशा टॉर्च का प्रयोग करें। रास्ते पर हमेशा ठीक से देखकर चलें। क्योंकि सांप तभी काटता है जब उसे खुद पर कोई खतरा महसूस होता है। दुनिया के ज्यादातर सांप डरपोक होते हैं। फर्श पर ना सोएं और मच्छरदानी का इस्तेमाल अच्छी तरह से करें। घर को अच्छी तरह से साफ-सुथरा रखें।