गाय को नमक खिलाना होता है शुभ, चमत्कारिक फायदे के साथ कर्ज से मिलती है मुक्ति

0
5400
गाय को नमक खिलाना होता है शुभ
गाय को नमक खिलाना होता है शुभ

घर में गाय को पालना काफी शुभ माना जाता है। गाय को माता के रूप में हिंदू धर्मग्रंथों में पूजनीय माना गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता वास होता है। गाय को रोटी खिलाने के फायदे तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि गाय को नमक खिलाना भी काफी शुभ माना जाता है?

गाय को नमक खिलाने के फायदे

गाय को भोजन देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गाय को सुबह-सुबह देखना भी पुण्यकारी माना गया है। जिस घर में गाय की सेवा की जाती है वहां पर कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होता है। गाय को रोटी खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि गाय को कभी भी बासी रोटी या सूखी रोटी नहीं खिलानी चाहिए।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा गया है कि गाय का दूध अमृत के समान होता है। दूध को एक संपूर्ण आहार माना गया है। दूध पीने के कई फायदे भी होते हैं। जिस प्रकार गाय को रोटी खिलाने से फायदे होते हैं, वैसे ही गाय को नमक खिलाने के भी चमत्कारिक फायदे होते हैं। इसलिए गाय को रोज नमक खिलाना चाहिए।

गाय को नमक खिलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। ऐसी मान्यता है कि गाय को यदि नमक खिलाते हैं तो इसका कर्ज गौ माता शुभ फल देकर प्रदान करती है। गाय को रोजाना नमक खिलाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। गाय को रोटी के टुकड़े में नमक मिलाकर खिलाना चाहिए।

नियमित रूप से रोटी में मिलाकर गाय को नमक खिलाने से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है और जातक की जल्द ही अच्छी नौकरी की प्राप्ति होती है। गाय को नियमित रूप से नमक खिलाने से जीवन में खुशियाँ आती है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।