अमरूद खाने के फायदे आपको चौंका देंगे, इन बीमारियों से करे बचाव

0
760
अमरूद खाने के फायदे

अमरूद खाने के फायदे (Benefits of Guava or Amrood): अमरूद खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अमरूद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर होता है। इस कारण यह वजन कम करने में मददगार होता है।

भारत में अमरूद बहुत ही आसानी से मिलने वाला फल है। अमरूद स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है यह लोगों को नहीं पता होता है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है। यह पेट की बहुत की बीमारियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अमरूद खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

अमरूद खाने के फायदे – Benefits of Guava or Amrood

अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अमरूद के बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

1. पाचन संबंधी परेशानी करे दूर – अमरूद खाने के पाचन संबंधी परेशानी दूर होती है। काले नमक के साथ अमरूद का सेवन करना चाहिए। अमरूद का सेवन करने से कब्ज और पित्त की समस्या में राहत मिलता है।

2. प्रतिरोधक क्षमता करे मजबूत – अमरूद खाने से शरीर की रोगों के लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है। संतरा के मुकाबले अमरूद में 4 गुणा ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। यह सर्दी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से भी बचाता है।

3. दांतों को बनाए मजबूत – दांत और मसूढ़ों के लिए अमरूद काफी फायदेमंद होता है। मुंह के छाले को दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियां चबाने से राहत मिलती है। घाव होने की स्थिति में अमरूद का रस घाव को जल्दी भर देता है।

4. पाइल्स में लाभदायक – पाइल्स के इलाज में अमरूद का सेवन काफी लाभदायक होता है। 5 से 10 ग्राम अमरूद की छाल का चूर्ण बना लें। इसके बाद इसका काढ़ा बनाकर पीने से पाइल्स में आराम मिलता है।

5. डैमेज सेल को करे ठीक – अमरूद खाने से त्वचा में झुर्रियाँ नहीं पड़ती। इसकी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं फिर आंखों के नीचे लगाएं। इससे आंखों की सूजन और काले घेरे ठीक होते हैं।

6. मुंह के दुर्गंध करे कम – आपके मुंह से यदि दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाने से यह समस्या दूर होती है। इसके साथ अमरूद की पत्तियों को चबाने से दांतों का दर्द भी कम होता है।