गाजर के फायदे – विटामिन्स, पोषक तत्वों और फाइबर का है खजाना

0
295
गाजर के फायदे
गाजर के फायदे

गाजर खाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। गाजर को अपनी में डाइट में सलाद के तौर पर शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर का जूस भी पी सकते हैं। गाजर का जूस पीने के भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं गाजर खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं?

गाजर खाने के फायदे – Benefits of eating Carrots

1. दिल को रखे स्वस्थ – गाजर खाने से दिल स्वस्थ रहता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और लुटेइन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो शरीर की कोलेस्ट्रोल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

2. कमजोरी दूर करने में सहायक – गाजर का सेवन शरीर की कमजोरी को दूर करता है। गाजर खाने से शरीर के रोग भी दूर होते हैं। गाजर का जूस पीने से खून की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।

3. त्वचा को रखे साफ – गाजर खाने से हमारी त्वचा साफ रहती है। गाजर को छिलके उतारे बिना ही खाना चाहिए। गाजर के छिलके में न्यूट्रिशन की मात्रा ज्यादा होती है। यह चेहरे पर चमक लाने का काम करता है।

4. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल – गाजर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। गाजर में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को घटने और बढ़ने से रोकता है। गाजर खाने से पीलिया, गठिया और अपज जैसी समस्याओं में भी फायदा मिलता है।

5. गर्भवत्ती महिलाओं के लिए फायदेमंद – गाजर का जूस गर्भवत्ती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। गाजर में कैल्शियम मौजूद होता है जो भ्रूण के विकास में सहायक होता है।

6. कैंसर की बीमारी में लाभदायक – गाजर को कच्चा खाने से ज्यादा फायदा होता है। गाजर की पत्तियों में गाजर से 6 गुणा ज्यादा आयरन की मात्रा होती है। गाजर के बीच गहरे लाल रंग की सख्त तत्व पाया जाता है जो कैंसर नियंत्रण में सहायक होता है। इसमें बीटा-कैरोटिन पाया जाता है।

7. पाचन तंत्र करे मजबूत – गाजर खाने से पाचन तंत्र में फायदे होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। गाज का जूस पीने से शरीर में विटामिन की कमी भी दूर होती है।