रजनीगंधा का पौधा घर में इस दिशा में लगाना होता है शुभ, बढ़ता है पैसा

0
388
रजनीगंधा का पौधा
रजनीगंधा का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए

रजनीगंधा फूल की महक पूरे घर को और वातावरण को सुगंधित कर देता है। घर में रजनीगंधा का पौधा लगाना शुभ होता है या अशुभ आज इस बारे में जानेंगे। माना जाता है कि घर में रजनीगंधा की महक सिर्फ घर के माहौल को ही खुशनुमा नहीं बनाती है बल्कि यह आपके घर में कई शुभ समाचार भी लेकर आती है। घर में रजनीगंधा के पौधा की दिशा काफी मायने रखती है। सही दिशा में रजनीगंधा लगाने से घर में धन-धान्य की वर्षा होती है।

वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा के पौधे को बहुत ही प्रभावी माना गया है। आप रजनीगंधा के अलावा अपने घर में हरसिंगार का पौधा भी लगा सकते हैं। हरसिंगार के पौधे को भी तुलसी के पौधे की तरह ही पवित्र माना जाता है। हरसिंगार का पौधा घर में काफी शुभ माना जाता है और इसे तुलसी का पौधा के समतुल्य ही फल प्रदान करने वाला माना जाता है।

रजनीगंधा के पौधे को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में यह पौधा लगाने से घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। इससे घर में बरकत आती है और हमेशा धन लाभ होता रहता है। पढ़ें- सपने में जूता देखना क्या होता है, जानें इस सपने का अर्थ और संकेत

जीवन में तरक्की पाने के लिए घर में रजनीगंधा लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि पूर्व या उत्तर में लगे हुए रजनीगंधा के पौधे घर के सदस्यों की तरक्की की राह खोलते हैं। इसके साथ साथ यह पौधा आपके रिश्तो में मिठास भी घोलता है। रजनीगंधा का पौधा पति पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ाने का काम करता है। जिन घरों में खटपट ज्यादा होती है वहां रजनीगंधा के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है।

यदि आप बेडरूम में रजनीगंधा का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसे बेडरूम के पूर्वी या उत्तरी कोने में लगाएं। बेडरूम में रजनीगंधा लगाने से पति पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं, ऐसी मान्यता है। इसके अलावा रजनीगंधा के फूल की महक घर में पॉजिटिविटी का माहौल लेकर आती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में रजनीगंधा पूर्व या उत्तर दिशा में होती है, उस घर में हमेशा सकारात्मक एनर्जी का वास होता है।