बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा, जानिए मतलब

0
2401
बुधवार को सांप देखना
बुधवार को सांप देखना

बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा? कई बार वास्तव में सांप दिखे जाने पर व्यक्ति को समझ में नहीं आता है कि वह क्या करे। घबराहट में लोग कई बार सांपों को मार देते हैं जबकि सांप खुद एक शर्मिला जानवर है। जहां तक संभव हो सकता है सांप एकांत में रहना पसंद करते हैं।

हिंदू धर्म में सांप को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। कई बार शिवलिंग के ऊपर सांप लिपटा हुआ देखा गया है। भगवान शिव के गले में जो सांप आप देखते हैं, वह बासुकी सर्प है। भारत में कई हिस्सों में सांपों को शुभ माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है।

बुधवार को सांप देखना, जानें मतलब

मान्यताओं के अनुसार सांप का दिखना शुभ माना जाता है। कई बार हम लोग मृत सांप भी देखते हैं। कहा जाता है कि सुबह-सुबह सांप का दिखना सौभाग्य का सूचक होता है। इसलिए हिंदू धर्म में सांप की पूजा की जाती है। सांप का भगवान शिव से जुड़ाव होने के कारण शिवरात्रि के मौकों पर इनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भारत में सांपों की पूजा नाग पंचमी के रूप में की जाती है।

सांप को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि सांप का दिखना इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। आइए आज जानते हैं कि बुधवार को सांप देखना कैसा होता है? बुधवार को सांप देखने का मतलब क्या होता है?

आप सांप को किसी भी दिन देख सकते हैं। अलग-अलग दिनों में सांप को देखने का मतलब अलग-अलग होता है। बुधवार के दिन सांप देखना काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं सांप से जुड़े कुछ ऐसी जानकारियों के बारे में, जिनके बारे में काफी प्रचलित है।

बुधवार को सांप देखना शुभ या अशुभ

बुधवार के दिन दो मुंह वाला सांप देखना अच्छा होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। आपको जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवार में हमेशा खुशियों का माहौल होगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति होगी।

यदि बुधवार के दिन आपको कोई सांप पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है तो यह बहुत शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ होने वाला है। पढ़ें – जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा कैसे करें, जानें लड्डू गोपाल की कथा

भूमि खरीदते हुए व्यक्ति को यदि उस भूमि पर सांप दिखाई देता है तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि उस जमीन को तुरंत खरीद लेना चाहिए। ऐसी भूमि जीवन में विरले ही मिलते हैं और यह उन्नति दिलाने वाले होते हैं।

बुधवार के दिन सफेद सांप देखना बहुत ही अच्छा शगुन होता है। वैसे तो आजकल के समय में सफेद सांप देखना संभव नहीं है लेकिन यदि आपको दिखाई देता है तो आप बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। सफेद सांप देखना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी ना किसी प्रकार का लाभ जरूर होगा।

बुधवार को शिवलिंग मंदिर के आसपास सांप दिखाई देता है तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है। शिवलिंग या मंदिर के आसपास सांप देखना इस बात का संकेत होता है कि जो भी कष्ट आपके जीवन में है, वह खत्म होने वाली है। आपके मन में जो इच्छा है, वह जल्द ही पूरी होगी।

बुधवार को पीला सांप देखना

बुधवार को शिवलिंग या मंदिर के आसपास सांप दिखाई देना शुभ माना जाता है। बुधवार को शिवलिंग या मंदिर के आसपास सांप देखने का मतलब है कि व्यक्ति के सौंदर्य में वृद्धि होगी और उनके जीवन में सबकुछ अच्छा होगा। जीवन में कभी कोई कष्टों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मरा हुआ सांप देखना

यदि किसी व्यक्ति को मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो यह अच्छा नहीं माना जाता। इस बात का संकेत होता है कुछ व्यक्ति के जीवन में कुछ भी बुरा होने वाला है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति मरा हुआ सांप देखता है, उसके जीवन में कोई ना कोई बाधा आने की संभावना रहती है।

यदि आपने मरा हुआ सांप देखा है तो आपको भगवान शिव से क्षमा मांगना चाहिए और भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मरा हुआ सांप देखने के बाद जो दोष लगता है, वह खत्म हो जाता है।

सांप का जोड़ा देखना

सांप का जोड़ा देखने का मतलब शुभ होता है। जो व्यक्ति सांप का जोड़ा देखता है, उसके जीवन में उन्नति का योग बनता है। उस व्यक्ति के कार्य सफल होते हैं। यदि कोई कार्य जो लंबे समय से नहीं हो पा रहा था, वह पूर्ण होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सांप का जोड़ा देखना शुभ माना गया है।