Vastu Tips for Mirror: घर में दर्पण किस दिशा में लगाना होता है शुभ, जानें

0
588
घर में दर्पण दिशा
घर में दर्पण की दिशा किस तरफ शुभ होता है?

Vastu Tips for Mirror: दर्पण का इस्तेमाल हम अक्सर चेहरा देखने के लिए करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गलत तरीके से लगा हुआ दर्पण वास्तु दोष को जन्म दे सकता है। जिससे आपको जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर में दर्पण लगाने के वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। घर में मौजूद हर चीज से ऊर्जा निकलती है। इसलिए घर में कोई भी वस्तु रखने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह सही जगह और सही दिशा में हो।

घर में दर्पण लगाते वक्त वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दर्पण ऊर्जा को रिफ्लेक्ट करने का काम करता है। इसलिए गलत दिशा में दर्पण लगा होने से उससे निकलने वाली ऊर्जा घर में नकारात्मकता का वातावरण बना सकता है। इसके अलावा घर के दीवारों पर किस दिशा में लगाना चाहिए, इस बात का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

घर में दर्पण किस दिशा में लगाएं?

Vastu Tips for Mirror: दर्पण को कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगा हुआ दर्पण देखने से व्यक्ति पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में हमेशा वाद विवाद और सदस्यों के बीच मनमुटाव रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दर्पण को हमेशा घर के पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। यदि आप दीवार पर दर्पण लगा रहे हैं तो पूर्व के दीवार और नॉर्थ दीवार पर ही दर्पण लगाएं। इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में खुशहाली आती है।

कभी भी अपने घर में टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए। यदि दर्पण में दरार है तो वह दर्पण भी अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में शीशा थोड़ा सा भी टूट गया है उसे तुरंत ही घर से बाहर निकाल दें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है। इसके अलावा दर्पण को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। दर्पण गंदा होने से भी घर में निगेटिव एनर्जी में बढ़ोतरी होती है।

यदि आपके बेडरूम में दर्पण लगा हुआ है तो यह बहुत ही अशुभ होता है। आजकल छोटे घरों में जगह की कमी के कारण लोग बेडरूम में ही दर्पण लगा लेते हैं। यदि आपके बेडरूम में भी दर्पण लगा हुआ है तो इस बात का ध्यान रखें कि दर्पण में सोते वक्त शरीर का कोई भी अंग नजर ना आए। ऐसा माना जाता है कि सोते वक्त दर्पण में शरीर का अंग दिखने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सोते वक्त अपने बेडरूम के दर्पण पर कपड़ा डाल दें।

वास्तु शास्त्र अनुसार इस बात का भी ध्यान रखें दो दर्पण एक दूसरे के सामने ना लगे हो। इससे घर में तनाव बढ़ता है। इसके अलावा दर्पण लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि यह बिल्कुल भी दरवाजे के सामने ना हो। इससे वास्तु दोष लगता है। कभी भी अपने घर में नुकीले आकार का दर्पण नहीं लगाना चाहिए। ऐसे दर्पण अशुभ माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार किचन में भी दर्शन लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

नोट- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए ज्योतिष विशेषज्ञ से संपर्क करें।